
कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका सिंहदेव के नामांकन में पहुंचे डिप्टी सीएम TS सिंहदेव.. कहा भारी मतों से होगी जीत..कोरिया कुमार की प्रतिमा में किया माल्यार्पण..
अनूप बड़ेरिया
बैकुंठपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका सिंहदेव के नामांकन में उमड़ी भीड़ देख हेलिकॉप्टर से कॉलेज ग्राउंड पहुंचे डिप्टी सीएम TS सिंहदेव सहित कांग्रेसी नेता उत्साहित नजर आए। कांग्रेस की आम सभा में महुआरी मैदान में बड़ी तादात में कांग्रेसी उपस्थित रहे। आम सभा के बाद विशाल रैली के साथ कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका सिंहदेव पैदल कलेक्टर कार्यालय पहुंची। जहां TS सिंहदेव के साथ उन्होंने निर्वाचन ऑफ़िस जा कर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा बैकुंठपुर विधानसभा सीट हम जीतेंगे। सरगुजा संभाग की 14 सीटों के संबंध में उन्होंने कहा की हर मैच में ब्रैडमैन में ट्रिपल सेंचुरी नही लगा पाते हैं लेकिन हम डबल सेंचुरी लगाएंगे।


इस दौरान डिप्टी सीएम TS सिंहदेव ने कुमार चौक पहुंच कर पूर्व वित्तमंत्री स्व. डॉ.रामचंद्र सिंहदेव की प्रतिमा में माल्यार्पण उन्हें नमन किया।
नामांकन के दौरान जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, योगेश शुक्ला, वेदांती तिवारी, अशोक जायसवाल, अजय सिंह, अनिल जायसवाल, नजीर अजहर, बिहारी लाल राजवाड़े,आशीष डबरे, संजीव सिंह काजू, अजीत लकड़ा, भूपेंद्र यादव, शैलेंद्र सिंह, विजय सिंह, उदय सिंह, राम सजीला यादव, राकेश जायसवाल, अमित दुबे, विक्की शिवहरे, रामधन देवांगन, अन्नपूर्णा सिंह, लालमुनि यादव, भूपेंद्र यादव, वंश गोपाल जायसवाल, संगीता राजवाड़े, मुख्तार अहमद, विकास श्रीवास्तव, सुरेंद्र तिवारी सहित अनेक दिग्गज कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
