♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

वीडियो::बड़ी मशक्कत के बाद मंच न सही हेलीपैड में हुई पूर्व पार्षद आफताब अहमद की कांग्रेस वापसी..डिप्टी सीएम TS सिंहदेव के समक्ष…सरगुजा के नेता ने कराई..स्थानीय कांग्रेसी नाखुश..!

अनूप बड़ेरिया
कांग्रेस से निष्कासित लगातार 2 बार पार्षद रहे आफताब अहमद छोटे खान ने सोमवार को डिप्टी सीएम TS सिंहदेव के समक्ष कालेज ग्राउंड हेलीपैड में पुन: कांग्रेस प्रवेश कर लिया है। आफताब अहमद छोटे खान की घर वापसी में अहम किरदार सरगुजा के कांग्रेसी नेता दानिश रफीक ने निभाया है। आफताब को कांग्रेस ज्वॉइन करने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल पूर्व पार्षद को कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका सिंहदेव की नामांकन रैली की आम सभा में ज्वॉइन लेना था, परंतु डिप्टी सीएम के महूआरी मैदान में पहुंचने के पहले ही रैली निकल गई। जिसके बाद छोटे खान को दानिश रफीक की पहल पर आनन-फानन में हेलीपैड में ही TS सिंहदेव ने कांग्रेस का गमछा पहना कर कांग्रेस प्रवेश कराया। डिप्टी सीएम ने इसके पहले वहां मौजूद कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों से छोटे खान के कांग्रेस प्रवेश कराने के संबंध में पूछ लिया था। बताया जाता है की कांग्रेस के कुछ लोग आफताब अहमद के कांग्रेस प्रवेश से बेहद नाराज हैं।
हालांकि उनके साथ लगातार 2 बार व  पार्षद रही उनकी धर्मपत्नी मुसर्रत आफताब व भतीजे पार्षद अहमतुल्ला फिरोज कांग्रेस ज्वॉइन नही कर पाए। उल्लेखनीय है की आफताब अहमद छोटे खान मुस्लिम समुदाय के बड़े चेहरे हैं व समाज में उनकी अच्छी पैठ है। यही वजह हो सकती है कि कांग्रेस उनकी घर वापसी करा मुस्लिम वोटरों को साध सकती है।
वीडियो::

उल्लेखनीय है की बीते नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के हुए चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती साधना जायसवाल का आफताब ने खुल कर विरोध किया था। जिसके बाद उन पर आरोप लगे थे की उनकी पार्षद पत्नी और पार्षद भतीजे ने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ वोट किया था, जिससे संख्या बल ज्यादा होने के बाद भी कांग्रेस की हार हुई थी। वहीं आफताब और उनके समर्थकों ने तत्कालीन जिला अध्यक्ष नजीर अजहर और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की थी। जिसके बाद उस समय के जिलाध्यक्ष नजीर अजहर ने इन सभी को कांग्रेस से निष्काशित कर दिया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close