
रायगढ़ विधान सभा में प्रकाश से ज्यादा चर्चा में सुषमा … संभाल रखा है मोर्चा … उनकी आत्मीयता के कायल हो रहे लोग …प्रकाश नायक के पक्ष में माहौल बनाने में पत्नी सुषमा का अहम योगदान
शमशाद अहमद
रायगढ़।
विधानसभा चुनाव को लेकर विधायक प्रकाश नायक के पक्ष में श्रीमती सुषमा नायक का ग्रामीण क्षेत्र के साथ शहरी क्षेत्र में भी लगातार सघन जनसंपर्क में जुटी हुई हैं। लोग उनके आत्मीय मिलनसार स्वभाव के कायल हो रहे है जिस ऊर्जा और आत्मीय भाव के साथ सुषमा नायक लोगों से मिल रही है प्रकाश नायक से ज्यादा उनकी पत्नी सुषमा नायक के नाम की चर्चा हो चली है।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक के पक्ष में प्रचार अभियान का मोर्चा संभाल रखा है इस दौरान उन्हे व्यापक जनसमर्थन मिलता नजर आ रहा है।इसी तारतम्य में श्रीमती नायक द्वारा पुसौर अंचल के ग्राम जकेला,कुंजेडबरी,कोड़ातराई पहुंच लोगो को विधायक प्रकाश नायक द्वारा रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी प्रदान करते हुए प्रदेश कांग्रेस की जनकल्याणकारी घोषणा पत्र से अवगत कराते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने आशीर्वाद प्राप्त कर रही है। क्या ग्रामीण और क्या शहरी क्षेत्र के लोग उनके मिलनसार स्वभाव के कायल होते जा रहे है जहां भी वे जा रही है अपनी एक अलग छाप छोड़ते जा रही हैं हर किसी से वे बड़ी ही विनम्रता के साथ मिलना लोगों को भा रहा है। कहा भी जाता है एक पुरुष की सफलता के पीछे महिला का योगदान होता है यहां यह बिल्कुल सही साबित हो रहा है प्रकाश नायक के पक्ष में माहौल बनाने में उनकी पत्नी सुषमा नायक पहले नंबर है और लोगों को उनकी सादगी और मिलनसार स्वभाव पसंद आ रहा है।
मेल जोल के दौरान वे कांग्रेस के घोषणा पत्र और मिलने वाले लाभ को भी बता रही हैं । वही दूसरी ओर प्रकाश नायक स्वयं लगातार बिना रुके लगातार जन संपर्क कर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। और खुद से नाराजगी को भी दूर करने में भी सफल होते दिखाई दे रहे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक स्वयं लगातार शहर से लेकर गांव गली कूचे में पहुंचकर कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताकर जन हितैसी वाला बता रहे है और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में कामयाब होते दिख रहे हैं।
कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र में जहा एक बार फिर किसानों का कर्जा माफ करने के साथ ही प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी के साथ ही प्रति क्विंटल 32 सौ रुपए धान की कीमत प्रदान करने की घोषणा की गई है।जिसे लेकर किसान वर्ग में उत्साह देखते ही बन रहा है।वही गैस सिलेंडर में 5 सौ रुपए सब्सिडी प्रदान करने के साथ के जी से लेकर पी जी की शिक्षा भी मुफ्त प्रदान करने वायदा किया गया है।बताना लाजमी होगा कि बीते 5 वर्ष पूर्व भी कांग्रेस द्वारा प्रदेश में सरकार बनने पर कर्ज माफी सहित धान की कीमत में वृद्धि का वायदा किया गया था।
जिसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पूरा किया गया।जिसे लेकर ग्रामीणजन कांग्रेस सरकार के प्रति आश्वस्त दिखाई पड़ रहे है।और कांग्रेस को अपना समर्थन प्रदान करते हुए रायगढ़ विधानसभा और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने उत्साहित दिखाई पड़ रहे है।