♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गुलाब कमरों का सघन जनसंर्पक.. स्थिति मजबूत…भाजपा संघर्षरत.. लेकिन गोंगपा लगातार हो रही मजबूत…

अनूप बड़ेरिया
अविभाजित कोरिया जिले की 2008 में अस्तित्व में आयी भरतपुर-सोनहत विधानसभा सीट में कांग्रेस, भाजपा और गोंगपा में भारी घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस के गुलाब कमरों जो वर्तमान विधायक भी हैं, लगतार सघन जनसम्पर्क के माध्यम से लोगो के बीच लगातार पहुंच रहें है। अपने 5 साल के कार्यकाल में कमरों ने लगभग 1700 करोड़ से अधिक के विकास कार्य कर रिकॉर्ड तोड़ जनता के बीच अपनी अलग ही पहचान बना ली है। दुर्गम स्थानों में सड़क, पुल, पुलिया, बिजली आदि कार्यो से कांग्रेस प्रत्याशी गुलाब कमरों ने जनता के बीच अपनी पैठ बना ली है। इसके अलावा वह जनता के बीच लगातार रूबरू होते रहे जिसका लाभ उन्हें भरपूर मिल रहा है। वहीं भाजपा ने केंद्रीय मंत्री और सरगुजा सांसद रेणुका सिंह को मैदान में उतारा है। जिससे बाहरी प्रत्याशी होने के अलावा उनकी बयानबाजी का लाभ भी कांग्रेस को मिलता दिख रहा है। हालांकि भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने इस विधानसभा क्षेत्र में माहौल तो बनाया है, पर बावजूद इसके भाजपा संघर्ष की स्थिति में नजर आ रही है।
अब बात यदि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की हो तो इस पार्टी ने लगातार अपने वोट बैंक में लगातार बढ़ोतरी की है। इसके अलावा बसपा की ताकत भी कुछ बढ़ी है। बात यदि 2008 के विधानसभा चुनाव की जाय तो गोंगपा के यशवंत सिंह गोंड ने 9,117 मत व बसपा की सुशीला ने 3,608 मत प्राप्त किए थे। 2013 के चुनाव में गोंगपा के कनसलाल गोंड ने 18,188 व BSP के कृष्ण कुमार चेरवा ने 4380 मत हासिल किए। मतलब गोंगपा का वोट बैंक लगभग 2 गुना 5 साल में हो गया। वहीं 2018 के इलेक्शन में गोंगपा के श्याम सिंह ने 26,632 मत 20 प्रतिशत वोट के साथ व बसपा ने 9689 मत प्राप्त किए।  इससे साफ है गोंगपा के वोट लगातार बढ़ रहे हैं। जिसका नुकसान राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस और भाजपा को होता साफ दिख रहा है। वहीं इस बार गोंगपा और बसपा का गठबंधन क्या गुल खिलाएगा यह मतदाता ही बता सकते हैं। इन सब के बावजूद गोंगपा अभी जीत की स्थित में हो सकती है, इस पर तो संशय है।
गुलाब कमरों ने 2018 के चुनाव में 38.85% वोट हासिल कर 51,732 मत व भाजपा की चंपा देवी ने 35,199 मत प्राप्त किए थे। कांग्रेस के गुलाब कमरों ने 16,533 मतों से एक बड़ी जीत हासिल की थी। कुल मिलाकर फिलहाल कांग्रेस के घोषणा पत्र व गुलाब कमरों की सक्रियता की वजह से कांग्रेस की स्थिति राजनीतिक विशेषज्ञ मजबूत मान रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close