♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बिग ब्रेकिंग::लालजीत राठिया की उनके क्षेत्र में जबरदस्त विरोध …. सोसल मीडिया के मंच पर वीडियो हो रहा वायरल… लालजीत सिर्फ भूपेश के चेहरे और घोषणाओं की बदौलत जीत कर पाएंगे हासिल …?

 

रायगढ़।

धरमजयगढ़ विधान सभा में कांग्रेस प्रत्याशी का इस कदर विरोध है इस बात से समझा जा सकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार करने जाने पर कार्यकर्ताओं को भला बुरा कहा जा रहा है। इस तरह के दो वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमे एक कार्यकर्ता को कोरवा समाज के लोग जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं और विधायक को पूरी तरह निष्क्रिय विधायक कह कर दो टूक में विधायक के बारे में कोई बात नहीं करने कहते नजर आ रहे हैं। वहीं एक अन्य विडियो में प्रचार करने गए कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा और बैरंग लौटना मुनासिब समझ रहे हैं।
भले ही धरमजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया भाजपा प्रत्याशी हरिश्चंद्र राठिया के मुकाबले अपने आप को एक मजबूत प्रत्याशी मान कर चल रहे हैं और भूपेश बघेल के चेहरे और कांग्रेस की घोषणाओं के सहारे अपनी जीत तय मान कर चल रहे हों किंतु यह जनता है कब किस करवट बदल जाए कहा नहीं जा सकता है। लालजीत राठिया को लेकर सोसल मीडिया में दो वीडियो खूब वायरल हो रही है जिसमे लालजीत राठिया चोर है के नारे तक लग रहे हैं और दूसरे वीडियो में एक कार्यकर्ता को ग्रामीण खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। इससे जाहिर है कि वर्तमान कांग्रेसी विधायक लालजीत राठिया को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। इतना ही नहीं नगरीय क्षेत्र धरमजयगढ़ के अंदर भी विधायक की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में आक्रोश है जो साफ परिलक्षित भी हो रहा है। वायरल हो रही एक वीडियो में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी स्वयं स्वीकार कर रही हैं की विधायक ने कोई काम नहीं किया है हर वर्ग के लोग लालजीत की निष्क्रियता के शिकार हैं।
ऐसे में लालजीत राठिया क्या सिर्फ भूपेश बघेल के चेहरे और उनकी घोषणाओं की बदौलत चुनाव में जीत हासिल कर लेंगे यह एक बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका लाभ कहीं न कहीं भाजपा प्रत्याशी उठाने की जुगत में लग गए है। वायरल विडियो से जाहिर होता है की धरमजयगढ़ क्षेत्र में लालजीत राठिया का काफी विरोध है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close