♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा प्रत्याशी भैयालाल राजवाड़े के लिए वोट मांगने निकली महिला शक्ति..गांव-गांव..शहर-शहर..घर-घर..पहुंच मांग रहे समर्थन…

अनूप बड़ेरिया

छग के बैकुंठपुर विधानसभा की सीट के लिए अब मतदान होने में महज 5 दिन का समय शेष है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपनी पूरी शक्ति झोंक दी है। दोनो ही प्रमुख दलों के प्रत्याशी कांग्रेस की अंबिका सिंहदेव व भाजपा के भैयालाल राजवाड़े में कांटे की टक्कर का मुकाबला है। मतदाता की खामोशी से अभी किसका पलड़ा भारी है, यह कहना राजनीतिक विशेषज्ञों के लिए भी बड़ा मुश्किल हो रहा है।
वहीं इसी भाजपा की महिला शक्ति नपा अध्यक्ष श्रीमती नविता शिवहरे, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सौभाग्यवती सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े व मंजू जीवनानी सहित अनेक महिला नेत्रियों ने अपनी टीम के साथ भाजपा के भैयालाल राजवाड़े के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पुरजोर ताकत के साथ गांव के बाद शहर के हर घर में दस्तक देते हुए भाजपा का प्रचार कर भैयालाल राजवाड़े के लिए वोट करने की अपील कर रहें हैं, जिसका अच्छा रिस्पांस भाजपा को मिलता दिख रहा है। 17 तारीख को होने वाले मतदान के पूर्व भाजपा नेत्रियों की यह मेहनत कितनी रंग लाती है यह तो परिणाम ही बताएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close