
लोकतंत्र जनता का, जनता के लिए जनता द्वारा शासन हैं और हम लोकतंत्र पर्व मना रहे है…मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मज़बूत बनाये -शेख कलीमुल्लाह
रायगढ़।
हमारा देश लोकतांत्रिक देश है लोकतंत्र को परिभाषित करते हुए अमेरिकन राष्ट्रपति जॉन अब्राहम ने कहा था लोकतंत्र जनता का, जनता के लिए जनता द्वारा शासन हैं. हम लोकतंत्र पर्व मना रहे हैं. लोकतंत्र मे मताधिकार एक ऐसा अधिकार है जो देश राष्ट्रपति से लेकर देश के दिहाड़ी मजदूर तक, स्त्री, पुरुष से लेकर तृतीय लिंग के नागरिक तक, सामान्य जन से लेकर दिव्यांग जन तक 18 वर्ष आयु के प्रत्येक नागरिक को प्राप्त है. हम मताधिकार का प्रयोग कर आगामी 5 वर्षो के लिए सरकार का चयन करते हैं. मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए राज्य शासन जागरूकता अभियान भी चलाया गया. दिव्यांग एवं वृद्ध व्यक्तियों के लिए विशेष सुविधा देना सुनिश्चित किया गया हैं. छत्तीसगढ़ में विधानसभा सामान निर्वाचन 2023 के लिए द्वितीय चरण के लिए 17 नवंबर 2023 को संबंधित 70 विधानसभा क्षेत्र में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है इस संबंध में छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत द्वितीय चरण के 17 नवंबर 2023 को संबंधित 70 विधानसभा क्षेत्र में सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थानों में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है. इसके अतिरिक्त निजी संस्थानों, औद्योगिक तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अधिकारियो तथा कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दिए जाने का निर्देश जारी किया गया है. ऐसे कारखाने जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते हैं वहां प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के दिन दो-दो घंटे का अवकाश घोषित किया जाए तथा जो कारखाने निरंतर प्रक्रिया के अंतर्गत आते हैं उनमें काम करने वाले सैनिकों को बारी-बारी से मतदान करने की सुविधा प्रदान की जाए. मतदान की सुविधा समस्त कार्यरत श्रमिकों एवं कर्मचारी चाहे वे दैनिक वेतन भोगी हों या आकस्मिक श्रमिक हो उनको प्रदान किया जाएगा. आपका एक मत आने वाली सरकार का इबारत लिखेगा. ट्रेड यूनियन काउंसिल के उपाध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने समस्त कर्मचारी श्रमिकों एवं नागरिकों से लोकतंत्र महापर्व मे मतदान कर अपनी पसंद का सरकार चुनने एवं लोकतंत्र को मज़बूत बनाने की अपील की है.