
गांधी गंज स्थित भानी भाई टावर की स्थापना का मनाया जायेगा वर्षगाठ ….. शहर की एक पहचान कपोत गृह की 26 दिसंबर की संध्या इनकी उपस्थिति में कटेगा केक …मनेगी खुशियां
रायगढ़।
शहर का प्रसिद्ध कबूतर खाना यानि कपोत गृह अपने आप में शहर की एक पहचान है। गांधी गंज स्थित यह टावर भानी भाई टावर के नाम से जाना जाता था बाद में इसे आम लोगों में कबूतर खाना के नाम से प्रसिद्ध हुआ। इसका निर्माण 78 वर्ष पहले शहर के जाने माने सांवरिया परिवार के द्वारा निर्मित किया गया था। 26 दिसंबर को इसकी 78 र्वी वर्षगाठ मनाई जाएगी।
गाँधी गंज मे स्थित विशाल कपोत गृह की 78 वी वर्ष गांठ गाँधी गंज के रहवासी एवं स्व श्यामजी बाबू साँवरिया परिवार के संतोष अग्रवाल सावित्री राइस मिल के मुख्य आतिथ्य मे सब मिल के कपोट गृह की वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा। इस कपोतगृह के स्थापना वर्ष गांठ के मौके पर एक विशाल केक काट कर खुशियां मनाई जाएगी। वर्ष गांठ के मौके पर टावर को सजाया जायेगा । 26 दिसंबर की शाम 4.30 गण मान्य नागरिकों की उपस्थिति में सभी एकत्रित होकर वर्षगांठ मनाया जायेगा। इस दौरान शहर के पक्षीयों से प्रेम रखने वाले भी इस कार्यक्रम में उपस्थित होते है। कार्यक्रम के संयोजक गोपाल अग्रवाल ने पक्षियों के समस्त प्रेमियों को उपस्तिथ रहने का आग्रह भी किया है।
कपोत गृह के स्थापना दिवस मनाने मित्र कला मंदिर द्वारा व्यापक तैयारियां भी की जा रही है।