♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कॉपी पेस्ट की हड़बड़ी.. विधायक रेणुका सिंह ने की गड़बड़ी…

अनूप बड़ेरिया
समाचारों और फेसबुक पोस्ट के कॉपी पेस्ट की बातें तो आप लोगों के द्वारा आम हो चली हैं। लेकिन यदि कोई बड़ा जनप्रतिनिधि काफी पेस्ट करने की हड़बड़ी में गड़बड़ी कर दे तो यह एक बड़ा समाचार बन जाता। कुछ इसी प्रकार की चूक भरतपुर सोनहत से नवनिर्वाचित विधायक तथा भाजपा की पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने कर दी है। दरअसल आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के पिता श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव छोटे जमीदार साहेब सुकमा का आज सुबह 11 बजे अमरविला वृंदावन कॉलोनी में स्वर्गवास हो गया है, जमीदार साहेब 104 वर्ष थे। जिनकी अंतिम यात्रा कल मूल निवास लुंबनी हाउस सुकमा से प्रातः 11:00 बजे निकाली जाएगी।
इस जानकारी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने फेसबुक के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया। जिसे हूबहू कॉपी कर भरतपुर सोनहत की विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने पोस्ट कर दिया। जिसके बाद अनेक लोगों ने यह समझा कि विधायक श्रीमती रेणुका सिंह के पिता का निधन हो गया है। हालांकि बाद में गलती का अहसास होते ही विधायक ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। रेणुका सिंह की चूक को लेकर अनेक लोग इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया में वायरल कर रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close