
“रोजगार दो – न्याय दो” का पोस्टर विमोचन… युवक कांग्रेस का अभियान..
अनूप बड़ेरिया
छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार कोरिया जिला युवा कांग्रेस के द्वारा आज “रोजगार दो न्याय दो” का पोस्टर विमोचन किया गया।
इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामसजीला यादव ने कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर युवा कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में “न्याय दो रोजगार दो” अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता द्वारा घर-घर पहुंचकर “न्याय दो रोजगार दो” अभियान के तहत फार्म भरवारा जाएगा। इसके माध्यम से हम लोगों से संपर्क कर बेरोजगारी के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाएंगे डोर टू डोर केपियन के दौरान प्रदेश में पूर्व कांग्रेस की सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियां को बताएंगे।
इसके अतिरिक्त युवा कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा में युवाओं के सहभागिता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर भी यह अभियान चलाएंगे। युवा कांग्रेस जिला महासचिव नागेश्वर यादव ने कहा की राहुल गांधी की न्याय यात्रा मार्च के पहले सप्ताह में प्रदेश में प्रवेश करने की उम्मीद है, यह यात्रा 14 जनवरी रविवार को मणिपुर से शुरू हो चुकी है।
इस पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामसजीला यादव, जिला उपाध्यक्ष सुजीत सोनी, जिला उपाध्यक्ष संतोष सूर्यवंशी, जिला महासचिव नागेश्वर यादव, जिला महासचिव लवकुश साहू, छवि शंकर सिरदार, खेलसाय विश्वकर्मा, प्रज्ञानंद साहू, मोहन यादव, तरुण सिंह, शुभम तिवारी, विजय चक्रधारी इत्यादि लोग मौजूद थे।