
कांग्रेस कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा.. जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने फहराया..
अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिला मुख्यालय के जिला कांग्रेस कमेटी के राजीव भवन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी कांग्रेसियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के संदेश का वाचन भी किया।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, नपा उपाध्यक्ष आशीष यादव,मुख्तार अहमद, ब्रजवासी तिवारी, साधना जायसवाल, सुरेंद्र तिवारी, आशीष डबरे, प्रवीर भट्टाचार्य, राकेश जायसवाल, धीरज शिवहरे, साहब सिंह काकू, अमित दुबे मुन्नू महाराज, विकास श्रीवास्तव, रियाजुद्दीन, संजय पांडेय, संगीता राजवाड़े, रवि राजवाड़े लक्ष्मी सिंह, रकीबा बेगम, ललिता सिंह, यूसुफ इराकी, हीरालाल साहू सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।












