
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह …..समाज सेवी संस्था सामना ….महिला अधिकार एवं सुरक्षा संघ ….गणतंत्र दिवस के मौके पर फहराया तिरंगा ….
शमशाद अहमद
रायगढ़।
शहर के प्रतिष्ठित समाज सेवी संस्था सामना समिति के अधीन चल रही महिला अधिकार एवम सुरक्षा संघ ने चांदमारी के मोमिनपुरा चौंक में गणतंत्र दिवस मनाया। सामना समिति के अध्यक्ष मो. नौशाद अली ने ध्वजारोहण कर सभी को शुभकामनाएं दी। राष्ट्र गान के पश्चात महिला अधिकार एवं सुरक्षा संघ की अध्यक्ष रूबी जहां ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकानाएं दिया एवं अपनी संस्था के बारे में जानकारी दी।
जिसमें बताया कि महिला अधिकार एवम सुरक्षा संघ कई वर्षों से महिलाओ के साथ होने वाले अत्याचार,उत्पीड़न,ससुराल में प्रताड़ना,दहेज प्रथा एवम महिलाओ को न्यायिक सलाह -सहायता देने के लिए कार्य करती आ रही है और आगे भी अपने कार्य का दायरा बढ़ाते हुए महिलाओ के लिए काम करते रहेगी।
इसके पश्चात चांदमारी स्कूल की प्रिंसीपल Dr.मनिषा त्रिपाठी ने भी सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए दी तथा संस्था के काम को लेकर सराहा और बधाई दी। बच्चों ने भी देश भक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। इसी बीच सभी को मिठाई भी वितरित की गई। इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष_ स्नेहलता मिश्रा, सचिव_ गंगा चौहान,सदस्य_ चांदनी,दिया पटेल एवम शास० चांदमारी स्कूल की शिक्षिका _ भावना दूबे,कमोदनी सिदार, हाजी एस ०सलीम, नहेद अली, एवम मोहल्ले के गड़मान्य नागरिक _ बच्चे उपस्थित थे।