
अगर बैंक ऑफ बड़ौदा में है आपका खाता.. हो जाइए सतर्क..आपके साथ भी हो सकती है गड़बड़ी…पहले पैसा लेकर महिला के खाते में नही किया जमा.. खबर प्रकाशन के बाद..महिला को बुला… बैंक प्रबंधन ने दिया पेमेंट…
अनूप बड़ेरिया

यदि आपका खाता कोरिया जिला के बैकुंठपुर की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा मैं है, तो आप सावधान हो जाइए। क्योंकि इस महिला की तरह आपके साथ भी गड़बड़ी हो सकती है। दरअसल एक ग्रामीण महिला ने आरोप लगाते हुए पूर्व में कहा था कि उसने अपने खाते में ₹12000 नगद जमा किए थे। जिसकी रसीद भी उसे दी गई थी। लेकिन जब वह पैसा वापस निकालना गई तो बताया गया कि उसके खाते में पैसा नहीं है। इस आशा की खबर page11news.com में प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद बैंक प्रबंधक ने महिला को बुलाकर बाद की तिथि में पैसे जमा कर उसे भुगतान किया। अब बताया जा रहा है इस तरह की गड़बड़ी अन्य लोगों के साथ भी हुई है। जिसमें दो और लोगों ने page11news.com से संपर्क भी किया है।

दरअसल पीड़ित श्रीमती शांति पति सुन्दर सिंह निवासी ग्राम करिलधवा ने सिटी कोतवाली में शिकायत कर बताया था कि उसके द्वारा बचत खाता बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बैकुंठपुर क्रमांक 40260100006759 में दिनांक 30.11.2023 को राशि-12 हजार रूपये नगद जमा की थी, पैसा निकालने जाने पर पता चला कि जमा की एंट्री बैंक खाता में दर्ज नहीं किया गया। बैंक स्टेटमेंट मांगे जाने पर दिनांक 01.11.2023 तक का स्टेटमेंट दिए। इस आशा की खबर page11news ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधन ने महिला शांति को बुला कर 16 जनवरी को उसके खाते में पैसा जमा कर विड्राल किया।

जिससे साफ है की बैंक प्रबंधन ने भारी गड़बड़ी करते हुए पैसा 30 नवंबर 2023 को लेकर जमा नहीं किया व खबर प्रकाशन के बाद गड़बड़ी कर लगभग डेढ़ माह बाद 16 जनवरी को उसके खाते में पैसा जमा कर फिर भुगतान किया गया। इससे साफ है की इस तरह एक फ्राड को अंजाम देने की कोशिश की गई। बताया जाता है की लेन देन पासबुक इंट्री के लिए बैंक ने एजेंट बैठा रखा है यह गड़बड़ी संभवत: उसी के द्वारा की जा रही है।
















