♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का होगा एतिहासिक स्वागत …. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा की आदिवासियों को जल जंगल जमीन से बेदखल करने ही आदिवासी मुख्य मंत्री बनाया गया है…. कांग्रेस की विचारधारा राम के नाम की राजनीत नहीं …. आम जनता का ध्यान भटकाने की राजनीत….पढ़े पूरी खबर पीसीसी चीफ ने आदिवासी मुख्यमंत्री के नाम पर क्या कह दिया ..

 

शमशाद अहमद

रायगढ़।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 फरवरी को रायगढ़ पहुंचने वाली है। इस यात्रा को दीगर राज्यों की तुलना में और ऐतिहासिक बनाने की कांग्रेस द्वारा बात कही गई है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने जा रही है इससे कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को पूरे देशवासियों का भरपूर जन समर्थन मिल रहा है यात्रा जिस राज्य से होकर गुजर रही है हर राज्य में उनकी ऐतिहासिक स्वागत किया जा रहा है। दीपक बैज ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मकसद मोदी सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचना है। राममंदिर के सवाल पर कहा कि भाजपा भगवान राम को लेकर राजनीत कर रही है धर्म और भगवान के नाम पर राजनीत करना कांग्रेस की विचारधारा नहीं कांग्रेस का स्टेंड बिलकुल साफ है। भाजपा राम के नाम पर राजनीत कर आम जनता को असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है। आम जनता मंहगाई से सबसे ज्यादा त्रस्त है लोगों की आवाज नहीं सुनी जा रही है ।
इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा उद्देश्य यही है और राहुल गांधी जनता के बीच आम मुद्दों को लेकर पहुंच रही है यह पूरी यात्रा जनता की आवाज को ऊपर तक पहुंचाना है।
दीपक बैज ने कहा की राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 फरवरी को ओडिसा सीमा से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ सीमा में प्रवेश करेगी जहां उनका ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। यहां सभा के बाद यात्रा दो दिन के लिए स्थगित रहेगी इसके बाद 11 फरवरी को पुनः रायगढ़ से राहुल गांधी की यात्रा आरंभ होगी और शहर में राहुल गांधी पद यात्रा करेंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे और इस दौरान कांशीराम चौक में यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत होगा इसके लिए कांग्रेस द्वारा व्यापक तैयारियां की गई है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मणिपुर से 100 से अधिक लोग शामिल हैं जो राहुल गांधी के साथ पूरी यात्रा के दौरान साथ चल रहे हैं। दो दिन यात्रा स्थगित रहने के दौरान दर्रामुडा में अस्थाई कैंप बनाया जा रहा है जहां यात्रा से जुड़े तमाम लोग रुकेंगे।
दीपक बैज ने आदिवासी मुख्यमंत्री के सवाल पर कहा की आदिवासी मुख्य मंत्री बनाने पर सबसे पहले मैंने बधाई दिया था। आदिवासी मुख्यमंत्री बनाकर आदिवासियों के साथ छल कपट किया जा रहा है माइनिंग के लिए आदिवासियों की जमीन से बेदखल किया रहा है जल जंगल जमीन छीनी जा रही है। आदिवासी मुख्य मंत्री बनाकर उनके ही कंधे पर बंदूक रखकर चलाया जा रहा है प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री बनते के साथ हसदेव प्रभावितों के साथ अन्याय शुरू कर दिया गया। दीपक बैज ने कहा की छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री भले ही आदिवासी हो लेकिन प्रदेश की आदिवासी सबसे ज्यादा भाजपा के सरकार में ही छले गए हैं और वर्तमान में आदिवासी मुख्य मंत्री बनने के बाद उनका एक निर्णय नहीं है सारा निर्णय दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से हो रहा है। दीपक बैज ने यह कहकर और सनसनी फैला दी है कि आदिवासी मुख्य मंत्री इसलिए ही बनाया गया है की आदिवासियों को उनके जल जंगल जमीन से बेदखल उनके कंधे पर बंदूक रखकर  औद्योगिक घरानों को खदान माइनिंग के लिए  जल जंगल जमीन दे दिया जाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close