
रायगढ़ के नए पुलिस कप्तान डॉक्टर दिव्यांग पटेल ने संभाला पदभार ….. पुलिस और जनता के बीच समन्वय …. संतुष्टि पूर्ण हो समाधान ..
शमशाद अहमद
रायगढ़।
जिले के नए पुलिस कप्तान डॉक्टर दिव्यांग पटेल ने आज रायगढ़ जिले का पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद आज वे पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारों से रु ब रू हुए।
पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलिस से जनता का जुड़ाव हो जनता पुलिस के पास आए तो उसका समाधान होना चाहिए कोई भी जब परेशान होता है तभी पुलिस के पास पहुंचता है उसकी समस्या का समाधान संतुष्टि के साथ किया जाना चाहिए यही हमारा दायित्व रहेगा। फरियादी चाहे थाने, चौकी या पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आए उसका संतुष्टि पूर्ण समाधान होना चाहिए। जनता की हर समस्या को सुलझाया जाना चाहिए लायन ऑर्डर को अच्छे से पब्लिक के बीच लेकर जाना ही पुलिस का दायित्व भी है। लोगों की पुलिस से बड़ी अपेक्षा होती है उस अपेक्षा पर खरा उतरना हमारा दायित्व होना चाहिए।
नए पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल ने कहा कि हर जिले की तासीर अलग अलग होती है। बेमेतरा महासमुंद, बीजापुर, कोंडागांव कांकेर के बाद रायगढ़ के नए पुलिस कप्तान ने आते ही पुलिस की भूमिका क्या होनी चाहिए जाहिर कर दिया है।
अब तक जिलों में अपने काम के अनुभवों को साझा भी किया और रायगढ़ की पृष्ठभूमि भौगोलिक स्थिति समझना होगा। उन्होंने कहा हम हर तरह के क्राइम पर त्वरित कार्रवाई करेंगे। आम जनता को पुलिस से बहुत उम्मीदें होती है और उस उम्मीद पर खरा उतरना पुलिस का दायित्व है और हम इसे पूरी निष्ठा के साथ संतुष्टिपूर्ण कार्रवाई करेंगे ताकि लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे।