♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बड़ी खबर:: भाजपा ने एक बार फिर चौंकाया… जिला पंचायत सदस्य को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया…जानिए कौन है देवेंद्र प्रताप सिंह..

अनूप बड़ेरिया

भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व आजकल अपने चौंकाने वाले फैसले के लिए सुर्खियों में बना हुआ है और उनका यह अनोखा फैसला कारगर साबित भी हो रहा है चाहे वह साजा विधानसभा सीट से मजदूर ईश्वर साहू को टिकट देने का फैसला हो। और अब भाजपा ने एक बार फिर राजनीतिक विशेषज्ञों को चौंकाते हुए जिला पंचायत के सदस्य राजा देवेंद्र प्रताप सिंह  को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है।

उल्लेखनीय है की छत्तीसगढ़ से एक राज्यसभा सीट बीजेपी की राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के कार्यकाल समाप्त होने के बाद खाली हो रही है। इसके बाद यह भी प्रयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी सरोज पांडे को आगामी लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बना सकती है।

भाजपा चाहती तो कांग्रेस की तरह किसी अन्य राज्य के बाहरी बड़े चेहरे को उम्मीदवार बना सकती थी। जैसा कि कांग्रेस ने पिछले राज्यसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में किया था। आपको बता दें कि कांग्रेस के पास छत्तीसगढ़ से चार राज्य सभा सीट है जिसमें राजीव शुक्ला, रंजीता रंजन, केटीस तुलसी ( छग के बाहर के राज्यो से) व फूलोदेवी नेताम (छग से)  हैं। लेकिन बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के ही अपने कार्यकर्ता को महत्व देते हुए राज्यसभा में भेजने का निर्णय लिया है।

जानिए देवेन्द्र प्रताप सिंह के बारे में

स्व. राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह जो कि चार बार लैलूंगा से कांग्रेस के विधायक रहे उन्हें स्व. विद्याचरण शुक्ल ने राज्यसभा सदस्य बनाया था। देवेन्द्र प्रताप सिंह उनके बड़े पुत्र हैं। इनकी बहन सुश्री उर्वशी देवी प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रही और जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रही हैं।

राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, रायगढ़ के महाराजा चक्रधर सिंह के प्रपौत्र है। आज भी रायगढ़ में महाराजा चक्रधर के नाम पर चक्रधर समारोह का आयोजन होता है। राजा देवेंद्र प्रताप सिंह गौंड राजा की विरासत को अभी संभाल रहे हैं। राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने एमए तक की पढ़ाई की है। उन्होंने इतिहास से स्नातकोत्तर तक की उपाधि ली है। वो राजनीति के साथ-साथ व्यापार से भी जुड़े हैं। वो अभी भारत पेट्रोलियम रायगढ़ के रिटेल आउटलेट के डीलर हैं, साथ ही कृषि सामिग्री का भी डिलरशिप उनके पास है। अनुसूचित जनजाति से ताल्लुक रखने वाले देवेंद्र प्रताप सिंह राजनीति में भी काफी सक्रिय रहे हैं। 2005-06 में वो अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। वहीं 2008 में वो भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य बने। 2011-12 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा रायगढ़ के जिलाध्यक्ष रहे। 2011 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रहे। वो लैलूंगा के जिला पंचायत सदस्य भी  हैं। रेलवे हिंदी सलाहकार समिति (रेलवे मंत्रालय) के सदस्य भी रह चुके हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close