
सरोज पांडेय ने दिखाई ताकत..निकाला रोड शो..अब कांग्रेस की बारी..हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन..वीडियो
अनूप बड़ेरिया
कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने रोड शो निकालकर अपना दम दिखाया। इस दौरान सैकड़ों भाजपाई के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, बैकुंठपुर विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री भैय लाल राजवाड़े, पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर व रामसेवक पैकरा, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, भाजपा नेता देवेंद्र तिवारी सहित अनेक दिग्गज में मौजूद रहे। भाजपा जहां लोकसभा चुनाव के लिए बहुत स्तर पर अपनी तैयारी में जुट गई है, तो बूथ स्तर तक उनके कार्यकर्ता नजर आने लगे हैं। वहीं कांग्रेस अभी महंत के भरोसे ही बैठी है। हालांकि कल कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्स्ना महंत का एक दिवसीय बैकुंठपुर दौरा भी है।
वहीं आज प्रेमाबाग में भाजपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित किया गया। जहां भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने कहा कि हम मोदी की गारंटी के साथ अपने कार्यकर्ताओं के दम पर छग की सभी 11 सीटे जीतेगें।