♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अगली नियुक्ति तक ब्लॉक अध्यक्ष बने रहेंगे मनोज साहू…विस चुनाव के पूर्व कांग्रेस से दिया था इस्तीफा.. नही हुआ मंजूर…लोकसभा में कांग्रेस को बढ़त दिलाने में निभाई अहम भूमिका

अनूप बड़ेरिया
एमसीबी जिला के कांग्रेस खड़गवां ब्लॉक अध्यक्ष मनोज साहू फिलहाल आगामी नियुक्ति तक अपने पद पर बने रहेंगे। दरअसल खड़गवां ब्लॉक अध्यक्ष मनोज साहू ने पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल को पार्टी से टिकट नही मिलने पर उनके कट्टर समर्थक व खड़गवां ब्लॉक अध्यक्ष मनोज साहू ने क्षुब्ध हो कर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन अब तक उनका इस्तीफा मंजूर नही हुआ है। डॉ. विनय जायसवाल के निर्देश पर मनोज साहू ने अपनी टीम के साथ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के पक्ष में धुंआधार प्रचार कर लगभग 14 हजार मतो से कांग्रेस को बढ़त दिलाई। जिसके बाद बताया जा रहा है कि पार्टी से उन्हें आगामी ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति तक ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में कार्य करने को निर्देशित किया है। पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने कहा कि मनोज साहू कांग्रेस के कट्टर समर्थक हैं उन्होंने लोकसभा में कांग्रेस के लिए पूरे समपर्ण के साथ काम कर पार्टी को जोरदार बढ़त दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है।
वहीं मनोज साहू ने कहा कि वह कांग्रेस के  सच्चे सिपाही हैं और आगे भी कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप मे काम करते रहेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close