♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जनता के विश्वास और भरोसे पर उतरूंगी खरी…कोविड संकट मे भी नपा ने किया विकास-प्रभा पटेल…कार्यकाल के 1 साल होने पर ढ़ेरो उपलब्धि…

ध्रुव द्विवेदी

मनेन्द्रगढ़ । शहर की जनता को बिजली , पानी , सड़क व सफाई जैसी मूलभुत सुविधा प्रदान करवाने के लिए मैं कार्य कर रही हूं । पहले साल का कार्यकाल वैश्विक महामारी कोरोना संकट आने के बाद भी हमने शहर में विकास कार्य थमने नहीं दिए । विकास कार्यों की रफ्तार जारी रखी । अब तक के एक वर्ष के कार्यकाल में मैनें मूलभुत सुविधाओं पर ही जोर दिया है । इसी का नतीजा है कि आज शहर की जनता को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है । यहां की जनता ने जिस विश्वास के साथ कांग्रेस पार्टी को जनमत देकर व पार्षदो ने मुझ पर भरोसा कर अपना सेवक चुना है , मैं निश्चित रूप से उस पर खरा उतरूंगी। यह मेरा आत्मविश्वास है । यह बातें गुरुवार को अपने अध्यक्षीय कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर नपाध्यक्ष प्रभा पटेल ने नगरपालिक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही । प्रेसवार्ता के दौरान नपाध्यक्ष ने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई तो आने वाले वर्षों की कार्ययोजना बताई । नपाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने शहर के विकास कार्य के लिए शासन को कई प्रस्ताव भेजे है , उन्हें भरोसा है कि प्रदेश की भूपेश सरकार शहर के विकास कार्यों के लिए राशि मुहैया कराएगी । नपाध्यक्ष ने बताया कि कोरोना काल के संकट के दौरान नगरपालिका ने राशन वितरण , मास्क व सेनेटाइजर वितरण के साथ ही क्वारेंटिन सेंटर के लिए 17 लाख रुपये खर्च कर मानव सेवा की बेहतर मिसाल पेश की है । नपाध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि क्षेत्रीय सांसद ज्योत्सना महंत भी शहर विकास के लिए ध्यान दे रही हैं । सांसद  को भी कई विकास कार्य के लिए पत्र प्रेषित किया गया है ।

प्रेसवार्ता में नपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी , पी.आई.सी , सदस्य अजय जायसवाल , नागेन्द्र जायसवाल , पप्पू हुसैन , सपन महतो , सोनाली गुप्ता , उषा यादव , पार्षद श्याम सुन्दर पोद्दार , मो , सईद , रूबी पासी , पूर्व पार्षद गोपाल गुप्ता , शिवनारायण यादव मौजूद थे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close