♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आम आदमी पार्टी की नगरीय निकाय चुनावों को लेकर हुई अहम बैठक …. रायगढ़ – सारंगढ़ संगठन पदाधिकारियों के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश संगठन मंत्री ने लिया टोह…..संगठन को संगठित करने जोर 

रायगढ़।

आम आदमी पार्टी रायगढ व सारंगढ की नगरीय निकाय चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो गई है आम आदमी पार्टी की नजर अब आगामी नगरिया निकाय चुनाव पर टिक गई है। इसे लेकर आज शहर में बैठक हुई जिसमे  रायगढ सारंगढ़ के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ नगरीय निकाय चुनाव को लेकर विशेष चर्चा हुई।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला एवं प्रदेश संगठन मंत्री अभिषेक मिश्रा जी के नेतृत्व में रायगढ व सारंगढ जिला के समस्त पदाधिकारियों की आवश्यक बैठ़क रायगढ में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला और प्रदेश संगठन मंत्री अभिषेक मिश्रा ने रायगढ व सारंगढ जिला के समस्त नगरीय निकाय में चुनाव लड़ने की घोषणा की। बैठ़क का संचालन रायगढ लोकसभा अध्यक्ष राजेंद्र एक्का जी के द्वारा किया गया। रायगढ व सारंगढ जिला के उपस्थित पदाधिकारियों ने भी अपनी- अपनी बात प्रदेश पदाधिकारियों के सामने रखी।

सभी उपस्थित आप पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिले के नगरीय निकाय चुनाव में दम खम से लड़ने की चर्चा का स्वागत किया व एकजुट होकर आम जनता की मुलभुत समस्याओ के निराकरण के लिऐ सदैव प्रतिबद्ध होने का दृढ़संकल्प लिया । बैठ़क में मुख्य रूप वरिष्ठ साथी तपन बनर्जी(दादा) पूर्व रायगढ विधानसभा प्रत्याशी गोपाल बापोडिया,सारंगढ जिलाध्यक्ष चक्धर पटेल, राजु जयसवाल, जिलाध्यक्ष एस.सी. विंग नरोत्तम चौहान,युथविंग अध्यक्ष मतीराम सुमन, सोशल मीडिया प्रभारी आशीष शर्मा , जीतराम पटेल,जितेंद्र भारती,विकास गुप्ता,राजीव रतन गुप्ता,गणेश राम निषाद,भोजराम चौहान, इवेंट इंचार्ज अरुण अग्रवाल,अधिवक्ता जय देवांगन,विजय कुमार ब्लॉक अध्यक्ष नंद कुमार महिलाने सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close