
भाजयुमो कोरिया जिला अध्यक्ष हितेश प्रताप सिंह ने जिला अस्पताल में किया ब्लड डोनेट और फल वितरण..
लाल दास महंत (कल्ला )
बैकुंठपुर कोरिया/ जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सेवा पखवाड़ा नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस में पूरे देश में चल रहा है भाजपा युवा मोर्चा कोरिया के जिलाध्यक्ष उप सरपंच ग्राम सलका हितेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी,और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरिया द्वारा जिला अस्पताल में युवा मोर्चा के साथियों के द्वारा बल्ड डोनेट किया जिसमे भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश सिंह ने रक्त दान कर शुभआरंभ किया इसके साथ ही बैकुंठपुर नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे भी सामिल रही उन्होंने युवा मोर्चा के साथियों के साथ मिल के फल वितरण कर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा,विधायक जगदलपुर किरण देव के जन्मदिन के उपलक्ष में इस पुण्य कार्य भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया इस अवसर पर पार्षद अनिल खटीक विश्व हिंदू परिषद के जिला आयोजक पूर्व फौजी आर्मी सूबेदार सुनील सिंह,गौ रक्षा वाहिनी से छोटू सिंह भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष कमलेश साहू,भाजयुमो जिला के पदाधिकारी राजा साहू,मयंक राठौड़,रौशन राजवाड़े,शरद सिंह,बसंत पाल, नन्हू राजवाड़े,राहुल खटीक,मंडल अध्यक्ष भाजयुमो परवेंद्र सिंह,मंडल उपाध्यक्ष भाजयुमो अभय दुबे,भाजयुमोमंडल महामंत्री शक्ति साहू,राम रूप रजवाड़े भाजयुमो कार्यकर्ता गोलू साहू,सुनील सिंह,बेटू सिंह राकेश खाखा,ग्राम बस्ती सरपंच भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।




