
सिख समाज पर राहुल ग़ांधी की विवादित टिप्पणी.भाजपा ने राहुल गांधी का किया पुतला दहन..
अनूप बड़ेरिया
बैकुंठपुर कोरिया/जिला मुख्यालय बैकुंठपुर कुमार साहब चौक में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा सिख समाज पर कांग्रेस नेता राहुल ग़ांधी की टिप्पणी पूरी तरह अमर्यादित है। जिसका भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह विरोध करती है।
पुतला दहन के दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे,भाजपा नेता भानु पाल, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष साहू, भाजपा नेता अनिल साहू,भाजपा नेता महेंद्र वेद,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े ,नगर पालिका अध्यक्ष नविता शैलेश शिवहरे,पार्षद अवधेश प्रताप सिंह,पार्षद अनिल खटीक,कुबेर साहू,बिल्टू साहू,कुनाल जायसवाल रितेश सिंह चौहान,अभय दुबे,बृजलाल दीवान सहित अन्य लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे l