
बड़ी खबर::दोहरे हत्याकांड का आरोपी कुलदीप साहू गिरफ्तार… कड़ी सुरक्षा के बीच लाया जा रहा सूरजपुर…
अनूप बड़ेरिया
सूरजपुर जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी व बेटी की हत्या के आरोपी कुलदीप साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। वह झारखंड के गोदरमाना से बस में सवार होकर अंबिकापुर आ रहा था। इस दौरान बलरामपुर पुलिस ने उसे पकड़ा है।आरोपी कुलदीप वारदात के बाद झारखंड भाग गया था।

बताया जा रहा है कि बलरामपुर पुलिस ने उसे वहीं ट्रेस किया। इसके बाद लगातार उसकी लोकेशन मॉनिटर कर रही थी। कुलदीप को पुलिस ने बलरामपुर कोतवाली के सामने बस रुकवा कर गिरफ्तार किया है।
वहीं आरोपी कुलदीप के साथ इस वारदात में अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।