♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अनिल खटिक होंगे भाजपा मंडल बैकुंठपुर अध्यक्ष.. शैलेष शिवहरे के हैं करीबी..सभी मंडल के ये बने अध्यक्ष..

 

अनूप बड़ेरिया
भारतीय जनता पार्टी में संगठन के चुनाव आरम्भ हो चुके हैं। इसी कड़ी में कोरिया भाजपा में सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गयी है। इसके बाद जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी।
भाजपा जिला कार्यालय में आज जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने बैकुंठपुर मंडल- अनिल खटिक, चरचा- दीपा विश्वकर्मा, बचरा पोंडी- किशोर चंद्र सिरदार, सलका-मनेजर कुमार राजवाड़े, कुडेली-संजय चिकन्जूरी, पटना-रामलखन यादव और सोनहत मंडल का अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े को नियुक्त किया है।
बताया जाता है कि बैकुंठपुर मंडल के नवनिर्मित अध्यक्ष अनिल खटिक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेष शिवहरे के बेहद करीबी माने जाते हैं। अनिल खटिक नगर पालिका के पार्षद व समाज सेवी भी हैं। उनकी नियुक्ति के बाद उनके करीबियों ने जमकर आतिशबाजी की व खटिक को बधाई दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close