♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा की चुनावी तैयारी का आगाज::कार्यकर्त्ता पार्टी की आन-बान-शान..इन्ही के दम पर जीतेंगे चुनाव::रेणुका सिंह..

अनूप बड़ेरिया

बैकुण्ठपुर – त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में भाजपा जिला कार्यालय में बैठक संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं विधायक रेणुका सिंह, पूर्व मंत्री एवं भईयालाल राजवाडे़, चुनाव प्रभारी मुकेश तिवारी, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जवाहरलाल गुप्ता, जिला चुनाव प्रभारी लक्ष्मण राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, रविशंकर शर्मा, राजेश सिंह,जिला महामंत्री विनोद गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, रमेश जायसवाल जनपद अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह उपस्थित रहें। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भरतपुर-सोनहत क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि, आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव स्थानीय कार्यकर्ताओं के लिए एक अच्छा अवसर है कार्यकर्ता चुनाव लड़कर जनप्रतिनिधि बनता है और सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करेंगे। पूर्व मंत्री एवं विधायक भईयालाल राजवाड़े ने कहा कि, केन्द्र एवं राज्य सरकार के अनेक जनकल्याणकारी योजना क्रियान्वयन किया जा रहा है, हमे जनसम्पर्क कर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। चुनाव प्रभारी मुकेश तिवारी ने कहा कि, आगामी चुनाव में हमें पूरे उत्साह के साथ चुनाव मैदान में जाना है और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना है। इस चुनाव में पार्टी के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में जनप्रतिनिधि बनने का सौभाग्य मिल रहा है, कार्यकर्ता पूरे ताकत में पार्टी समर्थित उम्मीद्वार को विजयी बनाना है।

पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, पंचायत एवं निकाय चुनाव में केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में हितग्राहियों को लाभ दिलाना है। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पूरे ताकत के साथ चुनाव के लिए तैयार है। आगामी चुनाव में हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं को स्थानीय सरकार में जनप्रतिनिधि बनाने का लक्ष्य बनाकर कार्य करेंगे। बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री विनोद साहू एवं आभार प्रदर्शन चुनाव प्रभारी लक्ष्मण राजवाड़े ने किया।


बैठक में अनिता तिवारी, कमलेश यादव, सुनिता कुर्रे, चुन्नी पैकरा, वंदना राजवाड़े, अरूण जायसवाल, धर्मवती राजवाड़े, संगीता गुप्ता, कविता यादव, शिल्फा सिंह, जगदीश साहू, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, रामलखन यादव, दीपा विश्वकर्मा, किशोर सिरदार, संजय चक्रधारी, राजाराम राजवाड़े, मनेजर राजवाड़े, गायत्री सिंह, राम प्रताप मराबी, धीरेन्द्र विश्वकर्मा, कामतानात तिवारी, गोपाल राजवाड़े, सुखदेव राजवाड़े, सुरेन्द्र चक्रधारी, ईश्वर राजवाड़े, मनोज साहू, अनुराग दुबे, रमन गुप्ता, राजेन्द्र चक्रधारी, अवधबिहारी जायसवाल, उर्मिला सिंह, साक्षी सिंह, सीमा सिंह, झरमिला, प्रियंका सिंह, विमलचंद चेरवा, गीता साहू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close