
चिरमिरी शहर नही मेरे दिल की धड़कन है…यहां के लोगो से प्यार..फिर बढ़ेगी विकास की रफ्तार::-डॉ. विनय जायसवाल..कांग्रेस ने मेयर प्रत्याशी ने विशाल रैली निकाल किया नामांकन दाखिल..महंत भी रहे उपस्थित..
अनूप बड़ेरिया
नगर पालिका निगम चिरमिरी के मेयर पद हेतु कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी डॉक्टर विनय जायसवाल ने आज विशाल रैली के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत, पूर्व विधायक भरतपुर सोनहत गुलाब कमरों व पूर्व महापौर कंचन जायसवाल भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि डॉ. विनय जायसवाल पूर्व में मनेन्द्रगढ़ के विधायक भी रहे हैं।
नामांकन के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी ने पूजा अर्चना कर विशाल रैली निकाल कर अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया, इस दौरान कांग्रेस के अनेक दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।
कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी बनाए जाने के बाद डॉक्टर विनय जायसवाल ने कहा कि चिरमिरी की जनता की सेवा करने के लिए पद कोई मायने नहीं रखता है विधायक के बाद यदि मेयर के रूप में मुझे जनता की सभा करने का मौका मिलता है तो यह मेरा सौभाग्य होगा। महापौर प्रत्याशी ने कहा कि चिरमिरी एक शहर नहीं बल्कि मेरे दिल की धड़कन है। विधायक के रूप में मैंने चिरमिरी में विकास की एक नई इबारत को अंजाम दिया था,अब उसी गति को आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि विधायक रहते हुए मैंने चिरमिरी की प्रत्येक वार्ड के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और उनका तुरंत निदान करने का प्रयास किया। अब चिरमिरी की जनता मेरे 5 साल के कार्यकाल का आंकलन करेगी। उन्होंने कहा कि चिरमिरी लोगो से उनका अपनत्व का रिश्ता है।