निकाय चुनाव प्रभारी उमेश पटेल का ओजस्वी उद्बोधन …. कहा जो जनता नेता बनाती है वही सबक भी सिखाती है … घटना रायगढ़ के सम्मान की बात बन गई है ….नाम वापसी की घटना और प्रशासनिक व्यवस्था लोकतंत्र की हत्या जैसी ….पढ़ें पूरी ख़बर किसने कहा अब इगो को खूंटी में टांग दो और एकजुट हो जाओ ..
रायगढ़।
रायगढ़ निकाय चुनाव खरसिया विधायक उमेश पटेल शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी में कांग्रेसियों के साथ एक बैठक किया। जिसमे उन्होंने नामांकन वापसी की घटना और सत्तारूढ़ दल के द्वारा धनबल बाहुबल का प्रयोग किया गया यह उजागर होने के बाद कांग्रेसियों में जोश भरने का काम उमेश पटेल के उद्बोधन ने किया।
उमेश पटेल ने साफ तौर पर कहा की यह रायगढ़ के इतिहास का काला दिन है । यह रायगढ़ का अपमान है और जो जनता नेता बनाती है वह सबक सिखाना भी जानती है। उमेश पटेल ने कहा उन्होंने हमारे दो सीट को प्रभावित किया है लेकिन अब हम बाकी बची 46 सीट को प्रभावित करेंगे और सबक सिखाएंगे। उन्होंने सभी को सबक सिखाने जुट जाना चाहिए और जहां कहीं किसी के साथ इस तरह की पुनरावृत्ति होती है तो उसका डट कर मुकाबला करें और तत्काल मुझे सूचित करें मैं हर मोर्चे पर आपके साथ खड़ा हूं।
उमेश पटेल के भाषण में नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों द्वारा नाम वापिस लेने और सत्ता दल द्वारा धन, बल और प्रशासनिक बल द्वारा उनके प्रत्याशियों को तोडऩे को लेकर काफी आक्रोश व्यक्त किया। उमेश पटेल ने कहा कि कल की घटना के बाद जो आक्रोश मेरे अंदर है वो आप में भी होना चाहिए। आक्रोश की ये ज्वाला नही बुझनी चाहिए कहीं धीमी हो तो तेल डालने मैं आऊंगा। ये आक्रोश नही दबना चाहिए। रायगढ़ की जनता के बीच हम सभी को एक होकर जाना होगा और उन्हें इस बारे में बताना होगा।
कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि भाजपा द्वारा 15 लोगों को प्रलोभन दिया गया। जो दो लोग गए उनको छोड़ो जो नही गए उनके जज्बे को प्रणाम। वार्ड 23 के कांग्रेस प्रत्याशी शरद महापात्रे प्रचार कर रहे थे उन्हें सत्ता दल के गुंडे जबरदस्ती पकड़ कर ले गए। पर शरद ने रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे में गए और बड़े सुकून से मना किया और छाती ठोकर कहा का प्रत्याशी हूं और रहूंगा। आप सभी से कहना चाहूंगा कि अगर आप कांग्रेसी हों तो कांग्रेसी बनना होगा। आप सभी अपने अपने ईगो को खूंटी में टांग लो, सबको साथ चलना हैं।
भाजपा पर उमेश पटेल ने जमकर हमलावर होते हुए घटना को लेकर कहा कि जिस तरह से धनबल, बाहुबल, प्रशासनिक बल का प्रयोग करके हमारे दो प्रत्याशियों को अगवा कर के ले जाया गया ये निंदनीय है। मैं यह अपील करना चाहता हूँ कि रायगढ़ के लोगों की एक छवि है जो पूरे प्रदेश में संस्कारधानी के रूप में है। संस्कार से हम इस रायगढ़ को जानते है और हमारे बड़े कभी यह संस्कार नहीं दिया कि अपने विपक्षी को दबाया जाये। उन्होंने रायगढ़ की जनता से अपील भी किया कि वे सत्ता पक्ष की हरकत का सही जवाब जरूर दे। जिस तरह से प्रशासनिक बल अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर रहा है इससे लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है।
भाजपा कांग्रेस की छवि को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। हमारा कोई भी पार्षद प्रत्याशी डरा हुआ नहीं है सभी की आस्था कांग्रेस पर बनी हुई है और कांग्रेस के प्रत्याशी जोर-शोर से पार्षद और महापौर का चुनाव लड़ेंंगे और जीतेंगे।