
कांग्रेस ने जारी किया नगरीय निकाय चुनाव का प्रदेश स्तरीय जन घोषणा पत्र … और कहा भाजपा हमारे खिलाफ आरोप पत्र जारी कर रही है और हम जनहित में काम के लिए घोषणा पत्र जारी कर रहे ….पढ़ें पूरी ख़बर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने और क्या कहा …रायगढ़ के विकास के लिए जन घोषणा पत्र जल्द ..
रायगढ़।
जिला कांग्रेस कार्यालय में नगरिय निकाय चुनाव को लेकर जन घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि भाजपा आरोप पत्र जारी कर रही है। और हम जनता के हित में काम करने वाले मुद्दों को लेकर जन घोषणा पत्र जारी कर जनता के बीच जा रहे हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि आरोप लगाने वाले आरोप पत्र जारी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा सत्ता के लिए राजनीत कर रही है और जनता के मुद्दों को लेकर राजनीत करते हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 2025 नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश स्तरीय जन घोषणा पत्र जारी किया गया है। निगम क्षेत्र में हमारी सरकार बनती है तो जन घोषणा के अनुरूप पहले ही दिन से उस पर काम करना शुरू कर दिया जाएगा। भाजपा के द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी जानकी काटजू के द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया है तो फिर स्वच्छता में रायगढ़ नगर पालिक निगम को दिल्ली में सम्मान कैसे मिला है। इससे जाहिर होता है निगम की कांग्रेस ने पिछले पांच सालों में उल्लेखनीय कार्य किया है।
अनिल शुक्ला ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा को हार दिखाई दे रही है इसलिए उप मुख्यमंत्री को बुलाना पड़ा और अब तो मुख्यमंत्री को भी बुलाया जा रहा है और आज उनका रोड शो किया जाने वाला है। भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान को भाजपा का एक कठपुतली बताया। खास बात उन्होंने और कहा की रायगढ़ नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अलग से रायगढ़ नगरीय निकाय के लिए जन घोषणा पत्र तैयार किया जा रहा है जल्द ही उसे भी जारी कर दिया जायेगा। और हम जन मुद्दों को लेकर जनता के समक्ष जायेंगे।
पढ़ें कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय जन घोषणा पत्र /