♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 में तीन दिग्गज कांग्रेसी आमने सामने …. भाजपा से अकेले ब्रजेश गुप्ता … क्या वोटों का होगा ध्रुवीकरण …

रायगढ़।

 

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 (पुसौर 2) से कांग्रेस के धाकड़ नेता आकाश मिश्रा को चुनावी प्रचार प्रसार अभियान के दौरान जबरदस्त बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। यहां से कांग्रेस के ही वासुदेव यादव, संतोष बोहिदार भी मैदान में हैं। इनके अलावा सीताराम चौहान और दीपक सिंह के साथ भाजपा के ब्रजेश गुप्ता मैदान में है। ब्रजेश गुप्ता के वोटर फिक्स हैं जो अलग अलग बंटने वाले नहीं है। किंतु कांग्रेसी वोटर तीन से चार भागों यदि बंटते है तो नुकसान कांग्रेस को होगा।

देखा जाए तो यहां का मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। यहां पर कांग्रेस के तीन दिग्गज नेता आपस में टकरा रहे हैं। वासुदेव यादव अपने आप में एक सशक्त नेता है । जिला कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में शामिल रहे संतोष बोहिदार भी इसी क्षेत्र से किस्मत आजमा रहे हैं। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 में कांग्रेस के युवा हस्ताक्षर आकाश मिश्रा को जबरदस्त प्रतिषाद मिल रहा है। चुनावी समीकरण पर गौर करें तो चूंकि कांग्रेस से एक साथ तीन दिग्गज नेता आपस में टकरा रहे हैं। वहीं भाजपा से एकमात्र ब्रजेश गुप्ता मैदान में है। चुनावी अभियान के दौरान आकाश मिश्रा सब पर भारी पड़ते दिख रहे है तो कुछ जगहों पर वासुदेव यादव की अच्छी पकड़ दिखाई दे रही है। वहीं भाजपा नेता ब्रजेश गुप्ता भाजपा से अकेले होने यानि यहां पर कांग्रेस के वोटो का ध्रुवीकरण होता नजर आ रहा है। यहां तीन कांग्रेसियों के आपस में टकराने से भाजपा के ब्रजेश गुप्ता को इसका फायदा मिल सकता है।

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 आकाश मिश्रा के गृह ग्राम से लगा हुआ है इसकी वजह से क्षेत्र में उनका अच्छा खासा प्रभाव है। वही बृजेश गुप्ता जो ओड़िया बेल्ट से ताल्लुक रखते हैं इसका भी प्रभाव है। रही बात वासुदेव यादव की तो वे भी लंबे समय से इस क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। वहीं दूसरी ओर सीताराम चौहान भी ज्यादातर कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध मार सकते हैं। यहां एक और प्रत्याशी दीपक सिंह ठाकुर भी मैदान में हैं किंतु क्षेत्र में इनका कोई खास प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है। यहां पर भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान में किसकी नैय्या पार लगेगी यह कहना जरा जल्दबाजी होगी।
इस क्षेत्र के जानकारों की मानें तो कांग्रेसी वोटर सबसे ज्यादा उहापोह में हैं क्योंकि यहां पर तीन कांग्रेसी मैदान में है। भाजपा के वोटर फिक्स है किंतु कांग्रेस में वोटों में स्थाई नहीं है माना जा रहा है की कांग्रेसी वोटरों के बंट जाने से अंततः कांग्रेस को कहीं इसका खामियाजा न भुगतना पड़ जाए। परंतु यहां यह भी उल्लेखनीय है की सभी कांग्रेसी प्रत्याशियों में आकाश मिश्रा को लोग धाकड़ नेता के रूप में मानते हैं और उनका व्यक्तित्व भी कुछ ऐसा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close