
बड़ी खबर::चिरमिरी ननि में भाजपा मेयर प्रत्याशी रामनरेश राय 5692 मतों से जीते..
अनूप बड़ेरिया
अविभाजित कोरिया की इकलौती नगर निगम सीट चिरमिरी में भाजपा का कमल खिल गया है। यहां से भाजपा के मेयर प्रत्याशी रामनरेश राय ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर विनय जायसवाल को 5692 मतों से पराजित किया है।
भाजपा के रामनरेश राय को 18,891मत कांग्रेस के डॉ. विनय जायसवाल को 13,199 निर्दलीय बलदेव दास 1976 निर्दलीय प्रेम शंकर सोनी 1133 मत प्राप्त हुए। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भाजपा प्रत्याशी को जीतने के लिए भरपूर मेहनत की थी। जिसका प्रतिफल सामने नजर आया है और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल राजनीतिक रूप से और ताकतवर हो कर सामने आ गए हैं।