♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जायरीने हज की वापसी आज …… रायगढ़ शहर से भी जामा मस्जिद ट्रस्ट के साबिक सदर हाजी मोहम्मद अबरार और …….आरजू अल्लाह पास के खास रहमो करम से पूरी ….

 

रायगढ़,.

इस्लाम के पांच अहम अरकान में से एक हज है। पूरी दुनिया के मुसलमान हज के लिए सऊदी अरब के मक्का शहर जाते हैं। हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि हज के लिए शहर मक्का और रोजा ए रसूल की जियारत के लिए मदीना शरीफ जाए। यह आरजू अल्लाह पास के खास रहमो करम से पूरी हो पाती है। विश्व व्यापी कोविड-19 प्रकोप का असर हज में भी पड़ा, विगत 2 वर्षों से हज पर पाबंदी थी। हज की ख्वाहिश रखने वाले कोविड-19 के वजह से अपनी ख्वाहिश पूरी नहीं कर पा रहे थे ।इस वर्ष पाबंदी हटने पर विश्व के सभी देशों से जायरीन हज के लिए मक्का शरीफ गए। रायगढ़ शहर से भी जामा मस्जिद ट्रस्ट के साबिक सदर हाजी मोहम्मद अबरार उनकी अहलीया हज्जन आबिदा बेगम, साहबजादा हाजी मोहम्मद अंजार हज बैतुल्लाह की जियारत के लिए मक्का मदीना गए थे। हज बैतुल्लाह की जियारत व रोज ए रसूल अल्लाह की जियारत कर हाजी साहिबान तारीख 07 08 2022 को रात 8:31बजे हावड़ा मुंबई मेल ट्रेन नंबर 12809 से रायगढ़ वापस आ रहे हैं। जामा मस्जिद ट्रस्ट कमेटी रायगढ़, मस्जिद गरीब नवाज- मदरसा अहमदिया साबिरिया इंतजामियां कमेटी मधुबन पारा रायगढ़ ने सभी मुसलमान भाइयों से गुजारिश है कि हाजी साहिबान के इस्तेकबाल के लिए स्टेशन पहुंचे और जायरीने हज का दीदार करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close