
बड़ी खबर::निर्दलीय व कांग्रेस की बागी जिपं सदस्य ने किया भाजपा जॉइन..जिपं में भाजपा पूर्ण बहुमत में..भाजपा 6..कांग्रेस 1..जारी है देवेंद्र का करिश्मा..
अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिला में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। क्रमांक 03 से कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय जिपं सदस्य का चुनाव जीतने वाली संगीता सोनवानी ने आज भाजपा कार्यालय में BJP की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने उन्हें भाजपा की दुशाला पहना कर भाजपा प्रवेश कराया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि संगीता सोनवानी के रूप में पार्टी को एक कर्मठ और योग्य कार्यकर्ता मिल गया है। संगीता सोनवानी के भाजपा प्रवेश करते वक्त भाजपा कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, मंडल अध्यक्ष अनिल खटीक, योगेंद्र मिश्रा, धीरेंद्र साहू, शारदा गुप्ता, तीरथ राजवाडे उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि संगीता सोनवानी ने कांग्रेस से टिकट मांगा था लेकिन पार्टी ने अंतिम समय मे उनका टिकट काट दिया था। इतना ही नही उनके प्रचार में लगें कांग्रेस नेताओं के फोटो वाले बैनर को हटवाने के लिए कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से शिकायत कर उनके बैनर पोस्टर भी हटवा दिए थे।
संगीता सोनवानी ने कहा कि वह बिना शर्तो पर भाजपा प्रवेश कर रहीं हैं। कांग्रेस ने उन्हें बहुत उपेक्षित किया। संगीता कांग्रेस की महिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष भी रहीं हैं। पंच, सरपंच से जिपं सदस्य की उनकी यह दूसरी पारी है और उनका अपने क्षेत्र में व्यापक जनाधार है।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी का करिश्माई नेतृत्व की अगुवाई में भाजपा लगातार जीत हासिल कर रही है। पटना नपं के अलावा जिपं सदस्य व जनपद में भी भाजपा बहुमत के करीब है। सोनहत जनपद में तो भाजपा को एकतरफा बहुमत मिल गया है।