
बड़ी खबर::सोनहत जपं अध्यक्ष पद पर BJP का कब्जा
अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिला की सोनहत जनपद पंचायत में भारतीय जनता पार्टी का कब्जा हो गया है। यहां आज हुए अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से आशा सोनपकर ने कांग्रेस प्रत्याशी को 7-3 मतों से पराजित किया। भाजपा विधायक श्रीमती रेणुका सिंह और जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी की कुशल रणनीति की वजह से भारतीय जनता पार्टी ने यहां पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़कर जीत हासिल की।