
बड़ी खबर::अध्यक्ष पद कांग्रेस ने जीता…लेकिन भाजपा ने रोमांचक मुबाकले में उपाध्यक्ष पद जीत मनाई खुशियां..कांग्रेस में सन्नाटा..
अनूप बड़ेरिया
कहावत है कि दो की लड़ाई में तीसरे को फायदा..आज यह कहावत बैकुंठपुर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष चुनाव में पूरी तरह चरितार्थ उतरी..बैकुंठपुर जपं के चुनाव में कांग्रेस उदय सिंह के अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद उतनी खुशियां भाजपा उपाध्यक्ष पद के प्यारे लाल साहू के जीतने पर मनाई। कांग्रेस के 2 कंडीडेट उपाध्यक्ष के लिए खड़े होने पर भाजपा के प्यारे लाल साहू की राह आसान हो गई। भाजपा के प्यारेलाल साहू को 12 मत, कांग्रेस के गणेश राजवाडे को 11 व कांग्रेस के ही राजू साहू को 2 मत मिले। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, अनिल साहू, विनोद साहू, जगदीश साहू, शारदा गुप्ता, धीरेंद्र साहू सहित अनेक भाजपाइयों की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी के साथ खुशियां मनाई। वहीं गुटबाजी में बंटी कांग्रेस खेमे में पूरी तरह सन्नाटा छाया रहा। पटना नगर पंचायत के चुनाव के बाद जिस तरह त्रिस्तरीय जिला पंचायती चुनाव में कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आई है, अगर यही हाल आगे भी नजर आता रहा तो कांग्रेस शीघ्र ही पूरी तरह कोमा में चली जाएगी। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में भाजपा एक अलग ही रंग व अंदाज में नजर आ रही है।