
पटना नगर पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव आज::गहमागहमी का माहौल.. भाजपा से गौरव तो कांग्रेस से परेश..
अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिला की पटना नगर पंचायत में पहली बार हुए चुनाव में भाजपा अध्यक्ष पद पर कब्जा करने के बाद पार्षदों की कम संख्या होने के बावजूद अब उपाध्यक्ष पद पर कब्जा करने की पुरजोर कोशिश में है।
आज पटना नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद का चुनाव होना है भारतीय जनता पार्टी की ओर से देवेंद्र तिवारी जिला अध्यक्ष तथा कांग्रेस की ओर से जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा और कांग्रेस के लोग उपस्थित हैं। यहां गहमागहमी का माहौल देखा जा सकता है। भाजपा ने गौरव अग्रवाल तथा कांग्रेस ने परेश सिंह पर दांव खेला है। थोड़ी देर में पता चल जाएगा पटना नगर पंचायत का पहला उपाध्यक्ष कौन होगा।