
भाजपा के स्थापना दिवस को पर्व की तरह मनायें :- अखिलेश सोनी.. गांव चलो अभियान के तहत घर-घर जाकर सम्पर्क कर केन्द्र सरकार की योजनाओं को बताये – भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी
भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर आयोजित बैठक में जिला प्रभारी अखिलेश सोनी ने बताया की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एन.डी.ए. सरकार का तीसरा कार्यकाल राष्ट्र की राजनीति और विकास पथ में परिवर्तन के नए युग की शुरुवात कर रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने बताया एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक वक्फ संसोधन विधेयक एक राष्ट्र एक सब्सक्रिप्शन, आयकर छूट सीमा को बढ़ाकर 12 लाख रुपये करने से कर दाताओं को राहत जैसी कई निर्णय राजनीति और सामाजिक विमर्श की गतिशीलता को बदलने की क्षमता रखते हैं, एवं जिलाध्यक्ष जी ने पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं से महत्वपूर्ण चर्चा की।

कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता , जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे , राजेश सिंह , जिला महामंत्री पंकज गुप्ता , कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े , जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी, सोनहत जनपद पंचायत अध्यक्ष आशा सोनपाकर , चरचा नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल , पटना नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह , पटना नगर पंचायत उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल , भानूपाल , कपिल जायसवाल , धिरेन्द्र साहू , मण्डल अध्यक्ष संजय चिकनजुरी , दिपा विश्वकर्मा , कुबेर साहू , रामलखन यादव , राजाराम राजवाड़े , किशोर सिरदार , मनेजर राजवाड़े , ईश्वर राजवाड़े , नरेश्वर रजक, जनपद सदस्य धर्मवती राजवाड़े , रेखा वर्मा , जगनारायण साहू , ललीता यादव , सूरज राजवाड़े , बिजेन्द्र जायसवाल , सुरेन्द्र चक्रधारी , रवि त्रिपाठी , सतेन्द्र राजवाड़े , रमेश तिवारी मनोज साहू , नीरज पटेल , एवं पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।