
भाजपा जिला कार्यालय में मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस..
आज भाजपा कार्यालय कोरिया में भाजपा का स्थापना दिवस भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के द्वारा पार्टी कार्यालय में पार्टी का झण्डा फहरा कर स्थापना दिवस मनाया गया।
जिसमें निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जिला मंत्री बसंत राय, बैकुण्ठपुर मण्डल अध्यक्ष अनिल खटिक, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कुबेर साहू, सुरेन्द्र चक्रधारी, बिजेन्द्र जायसवाल, सुभाष साहू, रमन गुप्ता, डॉ. राकेश शर्मा, अनुराग दूबे , अरशद खान, सुवेज अहमद, शारदा गुप्ता, सत्येंद्र राजवाड़े, रवि त्रिपाठी, सुदीप सोनी, अवधेश सिंह, रमेंश सिंह, स्वामीनाथ पटेल, अनिल राजवाड़े, प्रखर गुप्ता, आशिष यादव, संतोष राजवाड़े, लव कुमार रवि, अभिषेक साहू , कुशुम जायसवाल, मंजु जिवनानी, कमला यादव, हरिओम साहू परवेज आलम, पन्नालाल गोयन एवं पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताबंधु ने मिलकर पार्टी का स्थापना दिवस मिष्ठान वितरण कर धूम-धाम से मनाया।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने सभी मण्डलों के प्रत्येक बूथों में घर-घर पार्टी का झण्डा लगाकर स्थापना दिवस मनाने का आग्रह किया।