
ED तथा केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना आज..
लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में आज दिनांक 16 अप्रैल को पोस्ट ऑफिस के सामने कांग्रेस पार्टी का धरना प्रदर्शन किया जाएगा समय दोपहर 02:00 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशानुसार केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा राजनैतिक विद्वेषवश सत्ता के ताकत का दुरूपयोग करते हुए केन्द्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय जैसी संवैधानिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल कर देश के प्रमुख विपक्षी।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस अन्य वरिष्ठ नेताओं का नाम प्रर्वतन निदेशाल द्वारा दाखिल आरोप पत्र में दर्ज किया है। यह लोकतांत्रिक विपक्ष के विचार पर सीधा हमला है, यह बदले की राजनीति के अलावा और कुछ नहीं है। प्रदेश के पदाधिकारीगण,सांसद/पूर्व सांसद,विधायक/पूर्व विधायक,वरिष्ठ कांग्रेसजन,जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,NSUI,युवा कांग्रेस, सेवादल,महिला कांग्रेस, पंचायती राज संगठन के सभी पदाधिकारी, आदिवासी प्रकोष्ठ,नगरीय निकाय के अध्यक्षगण,उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण, जिला पंचायत के सदस्यगण,जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षगण,बी.डी.सी. सदस्यगण,सरपंचगण,सेक्टर प्रभारी, जोन प्रभारी एवं समस्त बी.एल.ए. इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।