♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा सरकार ने दिया अम्बेडकर को सम्मान::-अखिलेश सोनी..भीम राव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर संगोष्ठी..

 

बैकुण्ठपुर – बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पखवाड़ा के तहत व्यक्तित्व और कृतित्व पर सम्मान अभियान के तहत संगोष्ठी कार्यक्रम जिला पंचायत आडोटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम पश्चात अतिथियों ने डॉ.भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्जवलित एवं पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से, मुख्य अतिथि अखिलेश सोनी, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जिला मंत्री बसंत राय, जिला पंचायत सदस्य शिव कुमारी सोनपाकर,नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल, रविदास समाज जिलाध्यक्ष डीएल भास्कर, संभागीय अध्यक्ष अशोक कुर्रे,कार्यक्रम संयोजक अनिल खटिक,विमला सोनवानी, रामजन रवि, रंजीत मंडल, संजय कुर्रे, मलखान सिंह उपस्थित रहेें।
मुख्य अतिथि अखिलेश सोनी ने डॉ. अम्बेडकर को याद करते हुए उनके आदर्शाे पर चलने की बात कही। उन्हांेने कहा आजादी के बाद कांग्रेस ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का तिरस्कार किया था, 1947 के बाद प्रथम बार हुए चुनावों में डॉ.अम्बेडकर की प्रबल इच्छा थी कि, चुनाव लड़े, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उनको चुनाव नही लड़ने दिया था। जब केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी तब जाकर के बाबा साहब अम्बेडकर को जो सम्मान मिलना चाहिए, वो सम्मान भाजपा की केन्द्र सरकार ने दी।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, डॉ. अम्बेडकर बाबा साहब के बताए मार्ग पर सभी को चलना चाहिए, आज हम सभी जिस माहौल में रह रहें है, वह बाबा साहब के कठिन परिश्रम और उनके संविधान से ही संभव हो पाया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जासवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि, समाज में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। रविदास समाज जिलाध्यक्ष डीएल भास्कर ने कहा हम सभी को संविधान की मूल भावना के अनुरूप समाज में समानता और भाईचारा बढ़ाने का संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी डॉ.भीमराव अम्बेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े, दीपा विश्वकर्मा, रामलखन यादव, रवि त्रिपाठी, मनोज साहू, शारदा गुप्ता, सतेन्द्र राजवाड़े, मनोज सोनवानी, दिलराज रवि, नोखेलाल कुर्रे, शाहिद असरफी, रोशन राजवाड़े, रमेश तिवारी, सुरेश राजवाड़े, लव रवि सहित भारी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close