
कांग्रेस ने भरी हुंकार..संविधान रहेगा..तानाशाही नहीं..
नगर पंचायत पटना में गूंजा संविधान बचाओ का स्वर
संपन्न हुई जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली
लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/नगर पंचायत पटना बाजार में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह रैली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 40 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई थी,जिसका उद्देश्य देशवासियों को संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है।
रैली की शुरुआत नगर पंचायत पटना कार्यालय से हुई,जोश और उत्साह के साथ मस्जिद चौक तक निकाली गई। समापन स्थल पर आमसभा आयोजित थी जहां पर कांग्रेस पदाधिकारियों व वक्ताओं ने संविधान की रक्षा,सामाजिक न्याय,और नागरिक अधिकारों पर जोर देते हुए जनसमूह को संबोधित किया।
कांग्रेस नेताओं ने सभा में कहा कि “संविधान बचाओ अभियान” का उद्देश्य आम नागरिकों की आवाज़ उठाना और संविधान के मूल्यों की पुनः पुष्टि करना है। उन्होंने वंचित और गरीब वर्गों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कांग्रेस पार्टी भरोसा दिलाती हैं कि हमेशा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर,प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव योगेश शुक्ला,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, बृजवासी तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह,जिला सदस्य सुरेश सिंह,जनपद अध्यक्ष उदय सिंह,जनपद सदस्य राजू साहू,धीरज सिंह,विकास श्रीवास्तव,किसान नेता वंश गोपाल जयसवाल,नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव,भूपेंद्र यादव,दीपक गुप्ता,संगीता राजवाड़े, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यवत सिंह,अशोक पांडेय,बिहारी लाल रजवाड़े,प्रकाश पांडेय ,विजय सिंह,दीपक खत्री, चांदनी सोनी,उदय सिंह,सुरेंद्र कुमार, परेश सिंह, कुंवर साय बड़कू,वसीम खान,वसीम खान (अधिवक्त),रुचि सुजीत सोनी,सौरभ सिंह,सुजीत सोनी,रंजीत चाफेकर,जगत रजक, फ़रोग सिद्दीकी,विनोद यादव,मनोज साहू,रविन्द्र यादव,रवि शंकर राजवाड़े,रकीबा बेगम,विजय चक्रधारी,संतोष गोयन,सुमन दुबे,सहित भारी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे l