भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव की कवायद…भाजपा संगठन चुनाव हेतु जिला कार्यालय में बैठक संपन्न…

अनूप बड़ेरिया
भाजपा जिला कार्यालय में संगठन चुनाव हेतु महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुआ। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी भीम सेन अग्रवाल, सह प्रभारी ललन प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े, जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता, पूर्व संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले, पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल केशरवानी, जवाहरलाल गुप्ता, जिला महामंत्री देवेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, रविशंकर शर्मा, सभापति कीर्ति वासो, पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे,पूर्व महापौर डमरू बेहरा, जिला कार्यालय मंत्री पंकज गुप्ता उपस्थित रहें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता एवं चुनाव प्रभारी भीमसेन अग्रवाल ने संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष एवं निर्वाचन अधिकारियों को संगठन चुनाव हेतु प्रमुख बिंदुओं पर अपना मार्गदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि, मंडल अध्यक्ष पार्टी का प्रमुख पद होता है इस पद हेतु स्वच्छ, कर्मठ, जुझारू कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष बनाया जाएगा। मंच संचालन जिला महामंत्री देवेन्द्र तिवारी ने किया।





