
कांग्रेस ने DEO ऑफिस का किया घेराव.. युक्तिकरण का विरोध… शिक्षा न्याय यात्रा…
लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया// राज्य सरकार द्वारा शैक्षिक संस्थाओं पर लागू किए गए नए आदेश – “युक्तियुक्तकरण आदेश” – ने राज्यभर की राजनीति गरमा दी है।इसी आदेश के विरोध में कॉन्ग्रेस ने,आज जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय से ‘शिक्षा न्याय यात्रा’ निकाली गई,जो जुलूस की शक्ल में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय तक पहुंची,जहां कांग्रेसियों जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किए। युक्तियुक्तकरण आदेश के तहत लगभग 10463 शासकीय विद्यालय बंद किए जाने प्रस्तावित हैं, जिसके फलस्वरूप लगभग 45 हजार शिक्षक,शाला कर्मचारी,सफाईकर्मी, मध्याह्न भोजन बनाने वाली महिलाओं सहित असंख्य लोगों की रोज़गारी प्रभावित होगी।
जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने युक्तियुक्तकरण पर असंतोष जाहिर किया। उनके अनुसार,आदेश लागू होने पर गांव-गांव तक शैक्षिक सुविधाएँ प्रभावित होंगी,आदिवासी, गरीब, दलित वर्ग अधिकतर इसका शिकार होंगे,उनके बच्चों का भविष्य अधर में रहेगा,साथ ही शाला कर्मचारियों की रोज़गारी पर असर पड़ेगा आदेश वापस होने तक शिक्षा न्याय आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम ने दर्शा दिया कि शैक्षिक असंतुलन फैलाकर राज्य सरकार लोगों की उम्मीदें नहीं कुचल सकती, कॉन्ग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती हैं।
राज्यभर में घेराव कार्यक्रम ने शैक्षिक आदेश पर एकजुट होकर इसका विरोध किया। इस आन्दोलन ने साफ किया कि कांग्रेस शासकीय आदेशों पर चट्टान की तरह खड़ी रहेगी,ताकि गरीब,आदिवासी,दलित वर्ग की शैक्षिक सुविधाएँ सुरक्षित रहेँ, उनके भविष्य पर कोई आंच न आने पाए।
शिक्षा न्याय आंदोलन में मौजूद जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव,पूर्व जिला अध्यक्ष यवत सिंह,पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला,संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल,महामंत्री बृजवासी तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद,जनपद पंचायत अध्यक्ष उदय सिंह,लालमुनि यादव हीरालाल साहू, बैकुंठपुर नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह,पार्षद ललिता सिंह,संतोष गोयन,विजय चक्रधारी,राम साय,रमेश सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।