
पुलिस से झूमा-झटकी के बीच कांग्रेसियों ने फूंका ED का पुतला..
लालदास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा केन्द्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के दबाव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके परिवार पर की जा रही द्वेषपूर्ण और बदले की भावना से प्रेरित कार्रवाई के विरोध में आज जिला मुख्यालय बैकुंठपुर कुमार साहब चौक में जिला स्तरीय पुतला दहन किए।

पुतला दहन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल,शैलेंद्र सिंह,अनुपम,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह,बृजवासी तिवारी,नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष आशीष यादव उर्फ लल्ला, नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह,सांसद प्रतिनिधि रामाधार टोप्पो,भूपेंद्र यादव,धीरज सिंह,दिनेश यादव,सांसद प्रतिनिधि दीपक गुप्ता,विकास श्रीवास्तव,जनपद पंचायत अध्यक्ष उदय सिंह,बिहारी लाल राजवाड़े,गणेश राजवाड़े,संगीता राजवाड़े,रवि शंकर राजवाड़े,अनिल जायसवाल,जनपद सदस्य राजू साहू, सांसद प्रतिनिधि संतोष गोयन, हीरालाल साहू,विजय चक्रधारी,राम साय सोरी,सतनारायण मोदी,शिवराम यादव,हेमसागर यादव,मनोज यादव,रामकुमार यादव,राजेश कुर्रे, छवि शंकर सिदार,मनोज सिदार , राकेश जयसवाल,विनोद शर्मा,असद खान,सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र तिवारी,जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह,जनपद सदस्य पुसला कृष्ण कुमार राजवाड़े,दुर्गा यादव,सहित अनेक लोग भारी संख्या मे उपस्थित रहे l





