
डोर टू डोर की बहनों ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल को बाँधी राखी : दी दीर्घायु और सुखमय जीवन की शुभकामनाएँ
लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में आज रक्षा बंधन पर्व पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल का अद्भुत आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मिलन का साक्षी बना। नगर पालिका बैकुंठपुर में कार्यरत डोर टू डोर की बहनों ने अशोक जायसवाल को राखी बांधी और बहन ने अपनी सहयोगी बहनों संग पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष से सौजन्य भेंट की और उन्हें रक्षा-सूत्र बाँधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं सुखद जीवन की मंगलकामनाएँ दीं।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा रक्षा बंधन मात्र एक पर्व नहीं,बल्कि यह हमारी भावनात्मक एकता और सामाजिक मूल्यों की गहराई को दर्शाने वाला अनुपम उत्सव है। रक्षा-सूत्र में निहित शुभकामनाएँ मुझे अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देती हैं।”
इस अवसर पर पार्षद साधना जायसवाल ने कहा कि वातावरण में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला,जो रक्षाबंधन के वास्तविक संदेश—सुरक्षा,विश्वास और स्नेह—को और अधिक प्रखर करता है।




