
प्रदेश भाजपा किरणदेव के टीम की हुई घोषणा रायगढ़/ सारंगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्रही को बनाया उपाध्यक्ष ….इतने और बने उपाध्यक्ष …इन तीन के सर सजा प्रदेश महामंत्री का ताज ….सभी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों की भी हुई नियुक्ति ….संगठन को मजबूती देने में भाजपा निकली आगे ….
शमशाद अहमद/-
रायगढ़।
छत्तीसगढ़ प्रदेश की भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी कर दिया गया है। प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की लिस्ट जारी होते ही माहौल सा बन गया है। कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं को प्रदेश में जगह मिलने की बात कही जा रही थी जिसमे से कुछ की मुराद पूरी हो गई और कुछ की तमन्ना बन कर रह गई।
इसके अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के द्वारा विभिन्न मोर्चा युवा मोर्चा,महिला मोर्चा, अल्प संख्यक मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा सहित सभी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है।
भाजपा ने संगठन को मजबूती देने अपने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव जी ने भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की। सोसल मीडिया में जारी लिस्ट तेजी से वायरल होने लगी। बनाए गए पदाधिकारियों के फोन की घंटी घनघनाने लगी। बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव की टीम में अपने अपने क्षेत्र के तेजस्वी नेता के रूप में माने जाते हैं। रायगढ़ वर्तमान सारंगढ़ जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्रही को उपाध्यक्ष बनाया गया है। लिस्ट जारी होते ही क्षेत्र में उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त हो गया है।

प्रदेश भर से अलग अलग क्षेत्र से 8 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रदेश महामंत्री जो बनाए गए हैं उनमें यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, नवीन मारकंडे हैं। संगठन में महामंत्री का पद काफी अहम माना जाता है। इनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की टीम में 8 मंत्री, मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडे के साथ 12 और प्रवक्ता बनाए गए हैं।
इनके अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव के द्वारा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, समेत सभी मोर्चा के अध्यक्षों की भी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।
देखें लिस्ट







