
भाजपा जिला कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने फहराया तिरंगा..
भाजपा जिला कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने फहराया तिरंगा..
लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय बैकुंठपुर मे भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के द्वारा राष्ट्रीय झण्डा ध्वज फहराया और उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी l
जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने इस अवसर पर कहा की स्वतंत्रता दिवस हमें अपने देश के लिए त्याग,और सेवा प्रेरणा देता हैl उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहान किया है कि वह राष्ट्रहित में कार्य करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने में योग दान दें l कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और देशभक्ति गीतों के साथ समारोह का समापन हुआ।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष बसंत राय,रविशंकर राजवाड़े,जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े,जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी,मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक,पूर्व नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू,मंडल महामंत्री रमन गुप्ता, रवि त्रिपाठी,संजय साहू सहित पार्टी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।




