
भाजपा जिला कार्यालय में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत जिला कार्यशाला संपन्न.. सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य-प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप जुदेव..
लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
बैकुण्ठपुर – सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय छिंदडांड़ में जिला कार्यशाला आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय जी, डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किए। सेवा पखवाड़ा अभियान का जिला कार्यशाला मुख्य अतिथि प्रबल प्रताप जुदेव एवं जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल,जिला महामंत्री पंकज गुप्ता,कपिल जायसवाल,नपा उपाध्यक्ष राजेश सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा,जिला उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े,जिला पंचायत सदस्य शिव कुमारी सोनपाकर,नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप जुदेव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्र सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने,भारत को आत्मनिर्भर बानने, तकनीकी और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व हासिल करने,समाज के सभी वर्गो तक सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने एवं वोकल फाॅर लोक के मंत्र के साथ विकसित भारत के संकल्प को 2047 तक साकार करने का आह्वान किया है, देश वासियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व पर गर्व है। उन्होंने कहा कि,प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 17 सितम्बर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन से लेकर 02 अक्टूबर गांधी जयंती तक देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, देश का सर्वांगीण विकास एवं निरंतर उंचाईयों पर ले जाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान,वृक्षारोपण,रक्तदान स्वास्थ्य,शिविर,खेल कूद प्रतियोगिता और चित्रकला जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी।उन्होंने कहा कि,सेवा पखवाड़ा हेतु जिला एवं मंडल स्तर पर सफल संचालन के लिए संयोजक व सदस्यों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने सेवा पखवाड़ा के संदर्भ में विस्तृत चर्चा कर आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बने, यही हमारी सामूहिक संकल्पना है। प्रदेश में भाजपा सरकार ने भी इस सेवा पखवाड़े में जनसेवा से जुड़े कार्यों का शुभारंभ करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा ने कहा कि,जिला स्तर पर विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर प्रबुद्ध जनों से संवाद स्थापित करे,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी चर्चा करें। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री कपिल जायसवाल एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल,बसंत राय,अनिल साहू,रविशंकर राजवाड़े,चुन्नी पैकरा,जिला मंत्री शिव कुमारी सोनपाकर,शारदा गुप्ता,प्रदीप तिवारी, कृष्णावती यादव, जिला कोषाध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा,सह कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चक्रधारी,जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी,जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े,जिला सह मीडिया प्रभारी वर्षा साहू,गणेश यादव,जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी राकेश गुप्ता,महिला मोर्चा अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े,मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक,दीपा विश्वकर्मा,संजय चिकनजूरी, रामलखन यादव,राजाराम राजवाड़े, मैनेजर राजवाड़े,रमन गुप्ता,रवि त्रिपाठी, रामाशंकर सिंह,रिता यादव, सचिदानंद द्विवेदी,सत्यम साहू,सुरेश सिरदार,दिनेश साहू,मनोज साहू, रमेश तिवारी,संगीता गुप्ता,शिवचरण साहू,विष्णु साहू,सतेन्द्र राजवाड़े सहित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।




