♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

संजय कुर्रे रविदास समाज जन – कल्याण कोरिया के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बने..

 

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

विगत दिवस रविदास समाज जन- कल्याण जिला- कोरिया का एक दिवसीय सामाजिक सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सबसे पहले रविदास भवन सभा कक्ष में लगे संतो,गुरुओं, महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करते हुए,भारतीय संविधान के पाठ का वाचन किया गया। एवं कार्यक्रम के अगली कड़ी में कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश पदाधिकारी,संभागीय अध्यक्ष एवं संभागीय टीम का फूल माला से स्वागत किया गया,तत्पश्चात जिला कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष एवं पूरे जिला कार्यकारिणी का चयन प्रक्रिया संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरगुजा संभाग के अध्यक्ष शिवप्रसाद रवि रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता डी.एल.भास्कर,साथ ही
कार्यक्रम का संचालन पूर्व संभागीय अध्यक्ष व कोर कमेटी मेंबर्स, संस्थापक सदस्य अशोक लाल कुर्रे के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन एवं शपथ ग्रहण के साथ कार्यक्रम की समापन की घोषणा की गई ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव नरेंद्र चंचल,संभाग पदाधिकारियों में बाल भगवान राम,बिघना रवि,लखनलाल कुर्रे,राजेन्द्र हितकर,रामगोपाल,छत्रपाल रवि,राजेन्द्र सोलंकी,अवधेश कुर्रे,अमृत लाल टूण्डेज,महावीर भास्कर,रविंद्र रवि,गीता रवि, बलरामपुर जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश,रवि,सचिव हरेन्द्र रवि, सूरपुर जिलाध्यक्ष पन्नालाल सोनवानी,भावना कुर्रे,सुशीला कुर्रे,के साथ -साथ समाज के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों सहित सैकड़ों लोग भारी संख्या में उपस्थित रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close