
पनिका समाज की अनुशासन समिति की बैठक सम्पन्न..समाज को संगठित करने पर बल..
लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में विगत दिनांक 14/9/2025 दिन रविवार को भारतीय पनिका समाज जिला कोरिया का अनुशासन समिति का आवश्यक बैठक सामाजिक भवन खोड़री में दोपहर 1:00 से संपन्न हुआ बैठक में विशेष रूप से रामधन देवांगन संभागीय अध्यक्ष उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्षता राजाराम जाता जिला अध्यक्ष के द्वारा किया गया l उपस्थित अनुशासन समिति के सदस्यों ने सामाजिक एकता और अखंडता को मजबूत बनाए जाने पर बल दिया l और आगे प्रत्येक ग्राम इकाइयों को दुरुस्त कर समाज के सभी सदस्यों को जोड़ा जाएगा l सामाजिक एकता बनी रहे इसके लिए अनुशासन समिति निगरानी रखेगा और किसी भी हालत में समाज को बिखरने नहीं देगा l सभी मिलकर एक सम्मान एक संगठन के तर्ज पर कार्य किया जाएगा l ताकि आने वाले दिनों में सामाजिक नियमावती तैयार कर समाज को संचालित किया जा सके और समाज में हो रहे अनियमिताओं को रोका जा सके अंत में जिला अध्यक्ष के द्वारा रखे विचारों को उपस्थित समाज ने सहमति जताते हुए ध्वनि मत से समर्थन दिया।

बैठक के दौरान रामधन देवांगन संभागीय अध्यक्ष,राजाराम जाता जिला अध्यक्ष,हुकुमचंद भिनगा, सतनारायण गोयन पूर्व जिला अध्यक्ष, सुकुल राम मरई,बाबूलाल गोयन, मायाराम,रमेश पंडवार,दीपक कुमार, रामलाल टांडे,दिनेश धवरिया, शिवचरण लाल चिकनजूरी,उमाशंकर सोनवानी,मंगलेश्वर देवांगन,संजय चिकनजूरी,संजू पंडवार,लाल दास महंत,उजित प्रसाद पंडवार,वंश जीवन,विजय कोरमा,विनोद कुमार गोयन,सुभाष चंद्र पंडवार,प्रवीण कुमार पंडवार,मनोहर,बृजेंद्र लाल सोनवानी,संतोष कुमार गोयन,विनोद कुमार गायगवाल,चंद्रिका प्रसाद गायगवाल,किरण कुमार दास,दलवीर प्रसाद,सहित सदस्यगण भारी संख्या में शामिल रहे रहे l




