♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मरीजो को फल व बच्चों को सायकल बांट कर जिपं अध्यक्ष मोहित ने मनाया जन्म दिन..डॉ. पैकरा का भी..

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

कोरिया/जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा का जन्मदिन के अवसर पर शिव मंदिर प्रेमाबाग में पूजा अर्चना किए,10:00 बजे सुबह महिला एवं बाल विकास मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लक्ष्मी राजवाड़े एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप तिवारी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के साथ जन्म उत्सव मनाया गया। पटना बरदिया हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरदिया में सरस्वती निशुल्क साइकिल वितरण एवं वृक्षारोपण किए।

जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में मरीजों को फल वितरण कर मरीजों के हाल-चाल पूछ कर उपस्थित डॉक्टर के सही एवं समय पर उपचार के लिए निर्देशित दिए,धोरा टिकरा में स्थित वृद्ध आश्रम में पहुंच कर पूज्य एवं पूजनीय वृद्धो को फल वितरण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर उनका हाल-चाल पूछ कर उनके उत्तम व बेहतर जीवन के लिए कामना किए,बौद्धिक आश्रम एवं बाल आश्रम में पहुंचकर फल वितरण कर बालकों का कुशलक्षेम जाना,भाजपा अस्थाई कार्यालय में पार्टी पदाधिकारीयो एवं पूरे भाजपा कार्यकर्ता व भाजपा परिवार के साथ केक काटकर जन्म उत्सव मनाया गया।

6:00 बजे भखार चौक में स्थानीय स्नेही मित्रों एवं कार्यकर्ताओं के साथ केक के साथ जन्मदिन मनाया गया,ग्राम पंचायत पतरापाली चौक में मित्रों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जन्म उत्सव मनाया गया,रात 8:00 बजे मानस भवन में कंवर यूथ क्लब कोरिया एवं सर्व समाज के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ गौतम सिंह पैकरा और प्रदेश संगठन सह-सचिव छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोशिएशन छ.ग.अशोक लाल कुर्रे का फूल माला पहना कर और केक काटकर धूमधाम से भव्य जन्मोत्सव मनाया गया।

जन्मदिन के इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप तिवारी,पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे,भाजपा जिला उपाध्यक्ष बसंत राय,भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता,जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े,जिला पंचायत सदस्य संगीता सोनवानी, जिला पंचायत सदस्य सुषमा कोरमा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंडली संजय चिकनजूरी,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल खटीक,भाजपा मंडल अध्यक्ष चर्चा दीपा विश्वकर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष पटना राम लखन यादव, भाजपा जिला सोशल मीडिया सदस्य गणेश यादव,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कूड़ेली संतोष साहू,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, भाजपा युवा नेता सत्येंद्र राजवाड़े, भाजपा नेता कृष्ण पैकरा,संदीप यादव,भाजपा कार्यकर्ता नंदू प्रजापति,भाजपा कार्यकर्ता विष्णु यादव,संतोष यादव,भाजपा नेता रोशन राजवाड़े,चंद्रिका पैकरा,अशोक पैकरा,रविंद्र सिंह पैकरा,विश्वास भगत,दीवान पैकरा,सुशील पैकरा,ललित पैकरा,सनी पैकरा, संजय पैकरा,प्रीत कुमार पैकरा, सहित भारी संख्या में शामिल रहे।

 

Oplus_0

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close